logo

ट्रेंडिंग:

घना कोहरा, 100 मीटर से कम विजिबिलिटी, सड़क पर संभलकर निकलें

उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर और घने कोहरे का असर जारी है। विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग के अनुसार कई राज्यों में बारिश का अनुमान है।

Winter in Delhi

दिल्ली में सर्दी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

उत्तर भारत के कई राज्यों में इन दिनों शीतलहर और घने कोहरे का असर साफ दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत आसपास के पांच राज्यों के लिए कड़ाके की ठंड और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली सहित कई इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ है। पहाड़ी राज्यों में भी ठंड का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। विभाग ने 18 जनवरी तक कई राज्यों खासकर पंजाब, हरियाणा में बारिश की संभावना जताई है।

 

कश्मीर समेत कई अन्य क्षेत्रों में रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

 

यह भी पढ़ें- NCP के दोनों धड़े फ्लॉप, महायुति में वापसी या अलग-थलग पड़ेंगे अजीत और शरद पवार?

 

दिल्ली में कड़ाके की ठंड

दिल्ली में शुक्रवार (16 जनवरी) को दिन में मौसम सामान्य रहा और धूप निकलने से हल्की राहत मिली। हालांकि, रात होते ही ठंड फिर बढ़ गई। शनिवार सुबह शहर की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। IGI एयरपोर्ट पर सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रही। मौसम विभाग ने 17 जनवरी के लिए मध्यम से घने कोहरे और दिन में आंशिक बादल छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।

हरियाणा का तापमान

हरियाणा के सात जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। भिवानी 1.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। गुरुग्राम और फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कई इलाकों में सुबह के समय कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम रही।

 

गुरुग्राम, Photo Credit- PTI

 

राजस्थान और पंजाब का हाल

राजस्थान में सर्दी से राहत नहीं मिली है। अलवर, नागौर, करौली और फतेहपुर समेत कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान करीब 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में SBS नगर (नवांशहर) जिले का बल्लोवाल सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस सर्दी में पहली बार तापमान में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है।

 

उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार

उत्तराखंड में सुबह और शाम की ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढ़ें- 'अमेरिका से बातचीत की जा रही', ईरान तनाव पर भारत ने और क्या कहा?

 

हिमाचल प्रदेश का मौसम

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग, शकुला, बारालाचा और कुंजम दर्रे में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। कई इलाकों में बादल छाए रहे, हालांकि बारिश नहीं हुई। किसान हिमपात और बारिश का इंतजार कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति और मनाली में भी बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर

जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में शीतलहर ने जोर पकड़ लिया है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जम्मू में भी कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिली है। श्रीनगर, पहलगाम और गुलमर्ग में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap