हाल ही में पंजाब के स्कूलों के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इनको लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर सवाल उठाए। इसी को लेकर अब AAP के मुखिया
अरविंद केजरीवाल
ने बीजेपी को चुनौती दे डाली है। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि गुजरात में बीजेपी की 30 साल की सरकार है और पंजाब में AAP की साढ़े 4 साल की सरकार है। उन्होंने कहा कि वह चैलेंज दे रहे हैं कि दोनों राज्यों के एक-एक हजार स्कूलों का इंस्पेक्शन किया जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी। केजरीवाल ने एक बार फिर से कहा कि AAP ने साढ़े 4 साल में ही पंजाब की शिक्षा व्यवस्था को नंबर 1 बना दिया है।
इससे पहले पंजाब बीजेपी ने आरोप लगाए थे कि राज्य के शिक्षा मंत्री जो तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, उनमें ही गलत स्पेलिंग लिखी हुई हैं। एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई जिसमें 'Vegetable' और 'Deer' की स्पेलिंग गलत लिखी हुई थी। अब इसी को AAP ने पुराना बताया है और अरविंद केजरीवाल ने भी इस पर जवाब दिया है।
यह भी पढ़ें: 'नौटंकी मत कर यहां, मुकदमा ठोक दूंगा', BJP नेता पर भड़क गए थाना प्रभारी
क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
अब इसी पोस्ट को लेकर अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो बनाया है। इस वीडियो में उन्होंने कहा है, 'आजकल बीजेपी वाले पंजाब के स्कूलों को बदनाम करने में लगे हुए हैं। मैं बीजेपी को चैलेंज करता हूं। 30 साल से तुम्हारी गुजरात में सरकार है। 4.5 साल से हमारी पंजाब में सरकार है। मैं पंजाब के 1000 स्कूलों की लिस्ट देता हूं। तुम गुजरात के 1000 स्कूलों की लिस्ट दो। हम सब, आप सब भी आओ। हम सब गुजरात और पंजाब के 1000 स्कूलों का इंस्पेक्शन करते हैं कि कौन से अच्छे हैं?'
यह भी पढ़ें: पहले बगावत फिर ममता के सामने सरेंडर, TMC के विधायक कासिम सिद्दीकी कौन हैं?
उन्होंने आगे कहा है, 'पूरे मीडिया को लेकर जाएंगे। बीजेपी वाले भी आ जाएं और हम भी आएंगे। जब से बीजेपी के राज्यों में
कॉकरोच जनता पार्टी
वालों ने इनके स्कूलों का इंस्पेक्शन करना शुरू किया है, इनके स्कूलों की बुरी हालत सामने आ रही है। इन्होंने अपने स्कूल तो ठीक नहीं किए, इन्होंने पंजाब के स्कूलों को बदनाम करना शुरू कर दिया। मात्र 4.5 साल में हमने पंजाब के स्कूलों को शानदार बना दिया है। पंजाब में लगभग 19700 स्कूल हैं, उसमें से 500 रह गए हैं। बाकी के स्कूलों को हमने अच्छा बना दिया है। बीजेपी वालों को बता दूं कि पंजाब सरकारी स्कूलों के मामले में नंबर 1 है और यह हम नहीं कह रहे हैं, यह तुम्हारी केंद्र सरकार की नीति आयोग की रिपोर्ट बता रही है।'
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 4.5 साल में पंजाब 28 से नंबर 1 पर आ गया है और ये लोग 2018 का वीडियो चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी वालों ने ही सरकारी स्कूल को खराब करके रखा। उन्होंने यह भी कहा कि एक शख्स ने स्कूलों की समस्या बताई तो पंजाब के शिक्षामंत्री ने उस स्कूल के लिए ग्रांट जारी कर दिया। इसके पीछे केजरीवाल ने तर्क दिया कि उनकी पार्टी सुधार करना चाहती है।