logo

ट्रेंडिंग:

विनोद जाखड़ कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के नए अध्यक्ष, वरुण चौधरी की छुट्टी

कांग्रेस ने शुक्रवार को विनोद जाखड़ को NSUI का नया अध्यक्ष नियुक्त कर दिया। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Vinod Jakhar

विनोद जाखड़।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कांग्रेस ने शुक्रवार (20 फरवरी) को नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा दी। पार्टी ने विनोद जाखड़ को NSUI का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। NSUI कांग्रेस की छात्र इकाई है, जो देशभर में छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाती है।

 

विनोद जाखड़ वर्तमान में राजस्थान NSUI अध्यक्ष का पद संभाल रहे थे। बता दें कि अभी तक NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी थे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह नियुक्ती करते हुए पूर्व अध्यक्ष वरुण चौधरी के योगदान के लिए सराहना की है।

 

यह भी पढ़ें: AI समिट में टॉपलेस होकर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता, PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी

 

 

 

विनोद जाखड़ का राजनैतिक इतिहास

विनोद जाखड़ को साल 2018 में राजस्थान विश्विद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने उम्मीदवार नहीं बनाया तो उन्होंने बगावत कर चुनाव लड़ा और अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। जाखड़ दलित वर्ग से पहले छात्र नेता बने, जो इस पद पर जीते। इसके बाद वह लगातार छात्रों से जुड़े मुद्दे उठाते रहे हैं। अब उन्हें 8 सालों के बाद मेहनत का फल मिला है और उन्हें एनएसयूआई का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: कोर्ट में पेशी के लिए सुल्तानपुर पहुंचे राहुल गांधी, आखिर क्या है मामला?

राहुल गांधी ने लगाई मुहर

NSUI के नए अध्यक्ष के चयन के लिए इसी हफ्ते दो दिनों तक इंटरव्यू लिए गए थे। देशभर से NSUI ने करीब 15 छात्र नेताओं का इंटरव्यू खुद राहुल गांधी ने लिया। इस इंटरव्यू में विनोद जाखड़ आखिरी चरण तक पहुंचे गए। इसके बाद राहुल गांथी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी।

 

बता दें कि कुछ महीनों पहले राजस्थान विश्विद्यालय में आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यकम के खिलाफ विनोद जाखड़ ने बड़ा प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें जेल जाना पड़ा था। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap