logo

ट्रेंडिंग:

AI समिट में टॉपलेस होकर पहुंचे कांग्रेस के कार्यकर्ता, PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी

AI इंडिया समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टॉपलेस होकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

indian youth congress protest

AI समिट में नारेबाजी करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता, Photo Credit: Youth Congress

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

देश की राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे इंडिया AI इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। अचानक लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने अपनी टीशर्ट निकाल ली और टॉपलेस होकर नारेबाजी करने लगे। इन लोगों ने 'PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड' जैसे नारे लगाए। इन लोगों की टीशर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर छपी थी और उस पर 'PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड' लिखा हुआ था। अब दिल्ली पुलिस इन लोगों को AI समिट के आयोजन स्थल से हटा दिया है।

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने पहले अपनी टीशर्ट उतार ली और हाथ में लेकर मंच की ओर आगे बढ़ गए। इन लोगों ने अपने हाथ में टीशर्ट लहराते हुए 'PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड' के नारे भी लगाए। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि 4-5 लोगों को हिरासत में लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि ये लोग QR स्कैन करके आए थे या नहीं?

 

यह भी पढ़ें: CM बनने का सपना, कांग्रेस के इस नियम से चुनाव नहीं लड़ पाएंगे थरूर और वेणुगोपाल?

क्यों किया ऐसा प्रदर्शन?

 

खुद यूथ कांग्रेस ने इसका एक वीडियो पोस्ट करके ऐसे प्रदर्शन की वजह भी बताई है। यूथ कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर लिखा है, 'AI Summit के चमकदार मंच के पीछे सच दबाया नहीं जा सकता। जब देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित दिखें और विदेश नीति में नरमी साफ नजर आए, तब विरोध कर्तव्य बन जाता है! इसीलिए भारतीय युवा कांग्रेस के जाबांज कार्यकर्त भारत मंडपम पहुंचे ताकि 'Compromised PM' के खिलाफ आवाज़ बुलंद हो और देश की अस्मिता पर हो रहे समझौते पर मोदी सरकार को जवाब देना पड़े!'

 

इस घटना पर इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा है, 'आज यूथ कांग्रेस के साथियों ने AI समिट में जाकर PM is compromised के नारे लगाए हैं। यह रोष सिर्फ हमारे यूथ कांग्रेस के साथियों का नहीं है, यह हर बेरोजगार के युवा का है। हमारा कर्तव्य है युवाओं की आवाज उठाना। इससे देश की छवि खराब नहीं होती। देश की छवि तब खराब होती है जब देश के प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे बड़े सीरियल रेपिस्ट की सलाह लेकर इजरायल जाकर नाचे-गाएं। यह पहली बार नहीं हो रहा है।' 

 

किन लोगों ने किया प्रदर्शन?

 

अब दिल्ली पुलिस के अडिशनल कमिश्नर देवेश कुमार महला ने बताया है, 'हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान कर ली गई है। इसमें से एक कृष्ण हरि हैं जो यूथ कांग्रेस के नेशनल सेक्रेटरी हैं और बिहार के रहने वाले हैं। दूसरे कुंदन यादव हैं, वह भी बिहार के हैं। तीसरे अजय कुमार हैं और चौथे शख्स का नाम नरसिम्हा यादव है। नरसिम्हा यादव इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक हैं। इन लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया। अंदर से इन लोगों ने टीशर्ट पहनी थी और ऊपर से स्वेटर या जैकेट पहना हुआ था। अंदर आने के बाद इन लोगों ने जैकेट निकाले और नारेबाजी की। हम कार्रवाई कर रहे हैं।'

 

'कैरेक्टर लेस हो गई है कांग्रेस'

 

इस घटना पर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है, 'कांग्रेस ने एक बार फिर से साबित किया है कि उनके लिए AI- एम्बिशियस इंडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एस्पिरेशनल इंडिया या आत्मनिर्भर इंडिया नहीं है। इनके लिए AI ऐंटी इंडिया है। यह INC नहीं, ANC यानी ऐंटी नेशनल कांग्रेस है। AI समिट की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के इशारे पर शर्टलेस नहीं, कैरेक्टर लेस होकर, ब्रेनलेस होकर, इमोशन लेस होकर भारत का विरोध कर रही है। यह बीजेपी का विरोध नहीं है, यह पीएम का विरोध नहीं है। यह भारत की उपलब्धि का विरोध है।'

 

यह भी पढ़ें: खतरे में बिहार के 42 विधायकों की सदस्यता, हलफनामे वाले केस में क्या हो सकता है?

बता दें कि आज AI समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात कर रहे हैं और कई समझौते भी किए जा रहे हैं। उन्होंने कई AI कंपनियों के लीडर्स से भी मुलाकात की और उनसे तमाम सेक्टरो में AI की उपयोगिता और उसके भविष्य पर चर्चा की।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap