logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अर्जेंटीना हार जाए तो उसका दोष भी वेणुगोपाल पर आएगा', कांग्रेस नेता ने कसा तंज

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को एक सुनियोजित साइबर अपराध के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा इसके पीछे कांग्रेस कार्यकर्ता अपने निहित स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं।

KC Venugopal

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

केरल के कोझिकोड जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को एक सुनियोजित साइबर अपराध के जरिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग की। इसे पहले भी केसी वेणुगोपाल ने स्पाइवेयर" के जरिए निशाना बनाने का आरोप लगाया था और कहा कि इस घोर असंवैधानिक कृत्य और गोपनीयता के उल्लंघन का विरोध करेंगे।

 

कांग्रेस विधायक प्रवीण कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ निहित स्वार्थ वाले लोग जानबूझकर वेणुगोपाल का नाम ऐसे मामलों में शामिल कर रहे हैं, जिनसे उनका कोई लेना-देना नहीं है और उनका मक्सद केवल छवि खराब करने का है। हालांकि, प्रवीण कुमार ने तंज कसते हुए कहा ऐसे मामलों में भी वेणुगोपाल का नाम जोड़ा जाता है, जिनका वेणुगोपाल से कोई लेना-देना ही नहीं है।

 

उन्होंने कहा, 'उनका नाम बेवजह शामिल किया जा रहा है। केरल में हालात ऐसे हो गए हैं कि अगर कोई हाथी बेकाबू हो जाए या अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल हार जाए, तो भी वेणुगोपाल को ही दोषी ठहराया जाता है।'

 

यह भी पढ़ें: पर्यटन से कुरुक्षेत्र की हरियाणवी संस्कृति को मिली नई पहचान

कांग्रेस पर आरोप लगाया

प्रवीण कुमार ने इस साइबर अभियान के पीछे एक गिरोह के होने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें शामिल लोग कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं हैं, बल्कि वे अपने निहित स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल ने कांग्रेस को मजबूत करने और विधानसभा चुनावों में पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साइबर अभियान का मकसद उन उपलब्धियों को मिटाना और उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाना है।

 

यह भी पढ़ें: खेती, बिजली और मोबाइल कैसे प्रभावित कर रहे पक्षियों की संख्या?

सजा दिलाने की मांग

प्रवीण कुमार का आरोप है कि यह कोई सामान्य ऑनलाइन गतिविधि नहीं, बल्कि एक योजसरकार नाबद्ध साइबर अपराध है, जिसकी गहराई से जांच होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित एजेंसियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही यह भी कहा गया कि इसमें शामिल कुछ सोशल मीडिया खातों की जानकारी दी गई है और इनमें से कुछ में कांग्रेस के नाम के इस्तेमाल वाली फर्जी प्रोफाइल पाई गई है। उन्होंने इस अभियान के पीछे मौजूद लोगों की पहचान करने और एक विस्तृत जांच के जरिये उन्हें सजा दिलाने की मांग की है।


और पढ़ें