logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'मुझे लगता पंजाब सरकार गिर जाएगी', राघव चड्ढा के कदम पर किसने क्या बोला?

क्या पंजाब की आम आदमी पार्टी पर खतरा मंडरा रहा है? राघव चड्ढा के कदम के बाद कांग्रेस नेताओं ने ऐसी आशंका जताई। आइये जानते हैं कि किसने क्या कहा?

Raghav Chadha

राज्यसभा राघव चड्डा। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

आम आदमी पार्टी की खातिर आज का दिन बेहद उथल-पुथल भरा रहा है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने छह अन्य सांसदों के साथ बड़ी बगावत की। करीब 15 साल पुराना साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। इस बड़े सियासी घटनाक्रम पर विपक्षी दलों ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि आम आदमी पार्टी को सचेत रहना चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता उदित राज ने तो यहां तक कह दिया कि असली खतरा पंजाब सरकार पर पैदा हो गया है।  

 

उदित राज ने आगे कहा, 'आम आदमी पार्टी बीजेपी में मर्ज कर गई है। अगर कोई गुट दो तिहाई बहुमत से पार्टी छोड़ता है तो उसे मान्यता मिल जाती है। अब तो असली आम आदमी पार्टी राघव चड्ढा और संदीप पाठक लोगों की हुई।'

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने क्यों छोड़ी AAP, केजरीवाल का सबसे करीबी कैसे हुआ दूर?

 

उदित राज ने आरोप लगाया, पंजाब में आप के नेताओं को उगाही करके देनी पड़ती है। अगर उगाही करने में थोड़ा सा भी ऊंच-नीच हो गया तो उसको यह लोग पार्टी से दरकिनार कर देते हैं। मुख्य कारण यही है। अब तो खतरा पंजाब सरकार के ऊपर भी है। मुझे लगता है कि पंजाब सरकार गिर जाएगी, क्योंकि इस पार्टी में कोई सिद्धांत नहीं है।'

 

 

 

सचेत रहे आप, कहीं 50 विधायक न भाग जाएं: राजा वड़िंग

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी को सचेत रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि एक दिन में आप के 50 विधायक बदल जाएं, अभी तो सांसद गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि बिना मापदंड के इन नेताओं को राज्यसभा भेजा गया तो ऐसा होना ही था। बिना विचारधारा के पैसा, बड़ा इंडस्ट्री वाला और बड़ा कारोबारी देखकर जब आप राज्यसभा सदस्य बनाओगे और उनसे कई तरीके की मदद लोगो तो ऐसा ही होगा। वड़िंग ने कहा कि मुझे चिंता है कि कहीं इसी तरीके विधायक भी न भाग जाएं। कई को डर है तो कई पार्टी से रूठे हुए हैं। वड़िंग ने कहा कि जब तक विचारधारा वाले व्यक्ति को नहीं चुना जाएगा तब तक दलों के साथ ऐसा होता रहेगा।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'गद्दारी का जवाब पंजाब देगा...', बागी सांसदों पर भड़की आम आदमी पार्टी

मुझे कोई अचंभा नहीं हुआ: परगट सिंह

आप के 7 सांसदों के बीजेपी में जाने के सवाल पर कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने कहा कि यह मेरे लिए कोई अचंभा नहीं है, क्योंकि ये उनकी टीम थी। उधर बैठे, चाहे इधर बैठे। जिसने पंजाब के लिए कुछ बोलना ही नहीं... सिवाय विक्रमजीत साहनी और बाबा सींचेवाल के अलावा, मेरा ख्याल है कि शायद ही किसी ने पंजाब के मुद्दे पर कोई आवाज उठाई हो। उन्होंने आगे कहा कि जैसा आपने किया था, वैसा ही बीजेपी ने किया। परगट सिंह का कहना है कि इस कदम से बीजेपी ने आप को औकात दिखाई है और कहा कि हमारी बी टीम ही बनकर रहो। 

Related Topic:#aam aadmi party

और पढ़ें