logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'गद्दारी का जवाब पंजाब देगा...', बागी सांसदों पर भड़की आम आदमी पार्टी

AAP छोड़कर बीजेपी में गए राज्यसभा सांसदों के मामले पर पार्टी प्रवक्ता और सांसद संजय सिंह ने कहा है कि इस गद्दारी का जवाब पंजाब की जनता देगी।

sanjay singh aap

बागियों पर बरसी AAP, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आम आदमी पार्टी (AAP) को राज्यसभा में बड़ा झटका लगा है। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एलान किया है कि वह AAP छोड़ रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि उनके साथ दो तिहाई सांसद अपनी पार्टी को बीजेपी में मर्ज कर रहे हैं। AAP में हुई इस बड़ी बगावत पर पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा है कि यह बीजेपी का 'ऑपरेशन लोटस' है और भगवंत मान सरकार को काम करने से रोकने की साजिश है। संजय सिंह ने यह भी कहा है कि इन सांसदों की गद्दारी का जवाब पंजाब की जनता देगी। उन्होंने कहा कि सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करके इन नेताओं को तोड़ा जा रहा है।

 

इससे पहले राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाए कि AAP अपने सिद्धांतों से हट गई है। राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें लंबे समय से लग रहा था कि वह सही आदमी हैं लेकिन गलत पार्टी में हैं। संदीप पाठक ने कहा कि उनकी किसी से शिकायत नहीं है और वह अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं को धन्यवाद भी देते हैं। वहीं, अशोक मित्तल भी अब बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही अशोक मित्तल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी हुई थी।

क्या बोली आम आदमी पार्टी?

AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने कहा है, 'बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा।' इसी मामले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संजय सिंह ने कहा है, 'पंजाब सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र शुरू हो गया है। पंजाब की जनता को धोखा देने का काम किया है। 7 सांसदों को तोड़कर बीजेपी में शामिल किया है। ये सातों नाम पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। पंजाब के लोग गद्दारी करने वाले इन लोगों को याद रखें। राघव चड्ढा को पार्टी ने विधायक बनाया, सांसद बनाया। पंजाब के लोगों ने कितना प्यार दिया, अब बीजेपी की गोदी में पहुंच गए।'

 

यह भी पढ़ें: AAP में बड़ी बगावत, 'घायल' राघव चड्ढा ने 7 सांसदों को तोड़ा, BJP में जाएंगे

 

संजय सिंह ने बाकी सांसदों का नाम लेकर कहा, 'संदीप पाठक को पंजाब की जनता के आशीर्वाद से राज्यसभा में पहुंचने का मौका मिला। राजेंद्र गुप्ता का इतिहास उठाकर देखिए कि पार्टी ने कहां से कहां तक पहुंचाया। विक्रमजीत साहनी, अशोक मित्तल, स्वाति मालिवाल, हरभजन सिंह, इन सबको को आम आदमी पार्टी और पंजाब की जनता ने जमीन से उठाकर देश की संसद में पहुंचाने का काम किया। इन सबको पंजाब के लोग माफ नहीं करेंगे।'

 

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने इस मामले पर कहा है, 'ये जो 7 लोग गए हैं, वे पंजाब नहीं है। इनका बीजेपी में भी कुछ नहीं होना। कैप्टन साहब भी गए थे, मनप्रीत बादल का नाम नहीं सुनते। रवनीत बिट्टू को सिर्फ मंत्री बना रखा है। बीजेपी असल में भारतीय जनता की पार्टी नहीं है।'

पंजाब सरकार से जोड़ रही AAP

इन सांसदों की बगावत के बाद आम आदमी पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है, 'आपने जो घिनौना खेल खेला है, भगवंत मान की सरकार को रोकने का जो प्रयास किया है, आपको भी इस गद्दारी और धोखेबाजी के लिए पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी। सब देख रहे हैं कि किसे कहां से कहां पहुंचाया गया। मन बहुत दुखी है इस बात के लिए कि एक अच्छी सरकार पंजाब में चल रही है। भगवंत मान जी वहां अच्छा काम कर रहे हैं और आज उस सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है।'

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ 18 लाख नाम कटे', TMC ने चुनाव आयोग पर लगाया डेटा में हेरफेर का आरोप

 

अशोक मित्तल के घर और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सटी पर हुई ईडी की छापेमारी का जिक्र करते हुए संजय सिंह ने कहा, 'ईडी का छापा पड़ा और तोड़ लिया। इसका मतलब भय दिखाकर और प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल करके ऑपरेशन लोटस चलाया जा रहा है। जब भी पंजाब से गद्दारी हुई तब-तब पंजाब के लोगों ने जवाब दिया। इसका भी जवाब पंजाब की जनता देगी। यह ऑपरेशन लोटस अमित शाह और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में है। पंजाब के लोगों को धोखा देने और उनके काम रोकने के लिए है।'

Related Topic:#AAP#Raghav Chadha

और पढ़ें