logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गांधी से बड़ी लगाई सावरकर की फोटो, कांग्रेस ने बवाल कर दिया

स्वतंत्रता दिवस पर पेट्रोलियम मंत्रालय की एक पोस्ट पर कांग्रेस पार्टी ने कड़ी आपत्ति जताई। उसने केंद्र की मोदी सरकार पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का भी आरोप लगाया।

Veer savarkar news.

पेट्रोलियम मंत्रालय की पोस्ट पर हंगामा। (Photo Credit: X/@kcvenugopalmp/@PetroleumMin)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक फोटो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया। फोटो के साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी गई। मगर इस तस्वीर पर सियासी बवाल भी मच गया। इसकी वजह फोटो में भगत सिंह, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और महात्मा गांधी के साथ वीर सावरकर की तस्वीर है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मंत्रालय की पोस्ट साझा करके इस पर अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने मोदी सरकार पर इतिहास को तोड़ मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।

 

केसी वेणुगोपाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'हर स्वतंत्रता दिवस पर मोदी की अगुवाई वाली भाजपा इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने और देशद्रोहियों को नायक बनाने में जुटी रहती है। इस ऑरवेलियन फोटो में सावरकर जैसे ब्रिटिश दया याचिकाकर्ता को हमे आजादी दिलाने वाले निर्विवाद महात्मा गांधी जी से ऊपर दिखाया गया है। पंडित नेहरू और सरदार पटेल जी को पूरी तरह से नकार दिया गया है। यह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति उनकी अवमानना को ​​दिखाती है।'

 

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में क्या ट्रंप के खिलाफ बन रही हवा? चौंका देंगे आकंड़े

 

'सस्ती कॉमेडी नहीं, देश सस्ता तेल मांग रहा'

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी सावरकर की फोटो पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, 'पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट करते-करते अब आप स्वतंत्रता सेनानियों में भी मिलावट करने लग गए। जो इतिहास में बड़े नहीं बन सके, उनको पोस्टर में बड़ा बना रहे हो। देश आपसे सस्ता तेल मांग रहा है, सस्ती कॉमेडी नहीं।'

 


यह भी पढ़ें: लाल किले पर नहीं पहुंचे राहुल गांधी, BJP ने बता दिया पाकिस्तान प्रेमी

मंत्रालय ने पोस्ट पर क्या लिखा?

स्वतंत्रता दिवस पर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने देशवासियों को अपने एक्स अकाउंट से शुभकामना दी। उसने लिखा, 'अपने देश की आजादी का जश्न मनाते हुए आइए याद रखें- आजादी तभी फलती-फूलती है जब हम हर दिन एकता, सहानुभूति और कर्म से उसे पोषित करते हैं।' इस संदेश के साथ एक फोटो संलग्न है। फोटो में सबसे ऊपर और सबसे बड़ी तस्वीर वीर सावरकर की लगी है। उसके बाद महात्मा गांधी की फोटो है। नीचे भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस की तस्वीर है।


और पढ़ें