logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CUET UG 2026 परीक्षा में देरी, TCS को जारी करना पड़ा स्पष्टीकरण; कहा क्या?

परीक्षा में आई तकनीकी गड़बड़ी को लेकर टीसीएस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। यह स्पष्टीकरण खुद कंपनी की सीईओ और एमडी के कृतिवासन ने जारी किया है।

Tata Consultancy Services

के कृतिवासन। Photo Credit- PTI

CUET UG 2026 परीक्षा को लेकर नया घटनाक्रम हुआ। शनिवार को देशभर के कई परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी दिक्कतों के चलते CUET UG 2026 परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। इसके चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को दूसरे शिफ्ट के समय में बदलाव करना पड़ा। यह परीक्षा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) करवा रही है।

 

परीक्षा में आई तकनीकी गड़बड़ी को लेकर टीसीएस ने स्पष्टीकरण जारी किया है। यह स्पष्टीकरण खुद कंपनी की सीईओ और एमडी के कृतिवासन ने जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें: सवालों के घेरे में CBSE का OSM सिस्टम, छात्र ने गिनाई टेंडर से जुड़ी खामियां

के कृतिवासन ने क्या कहा?

के कृतिवासन ने कहा, 'आज सुबह की शिफ्ट में CUET-UG परीक्षा में एक छोटी सी टेक्निकल दिक्कत की वजह से करीब दो घंटे की देरी हुई। हमारी टेक्निकल टीमों ने दिक्कत को तुरंत पहचान लिया और ठीक कर दिया। परीक्षा बिना किसी असर के फिर से शुरू हो गई है। हमें परेशानी के लिए अफसोस है।'

 

 

 

 

कृतिवासन ने आगे कहा कि उनकी कई टीम इसपर बारीकी से नजर रख रही हैं। उन्होंने कहा कि हम कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट को बिना किसी रुकावट के कराने के लिए NTA के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।  

एनटीए ने क्या कहा?

इस बीच एनटीए ने इस संबंध में एक बयान जारी करते हुए लिखा कि एजेंसी को मिली जानकारी के अनुसार, 30 मई 2026 को कुछ परीक्षा केंद्रों पर CUET (UG) 2026 के संचालन के दौरान कंपनी ओर से आई एक तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी।  इसके साथ ही एनटीए ने शिफ्ट 2 की टाइमिंग में बदलाव के बारे में भी बताया। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा में आंधी-पानी, राजस्थान में रेतीला तूफान; हिमाचल में भी मौसम खराब

 

 

 

मिलेगा परीक्षा देने का मौका- NTA

एनटीए ने आगे कहा, 'हमें पता है कि आज की बुरी टेक्निकल दिक्कत की वजह से CUET UG 2026 के कुछ उम्मीदवारों को परेशानी हुई। जिन उम्मीदवारों ने अपना बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन किया था और आज शिफ्ट-1 में अपने एग्जाम सेंटर पर मौजूद थे, लेकिन इस टेक्निकल गड़बड़ी की वजह से अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए, उन्हें परीक्षा का मौका मिलेगा।'

Related Topic:#National News

और पढ़ें