logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CBD ग्राउंड पर सफाई का काम शुरू, 'खबरगांव' ने दिखाई थी बदहाल स्थिति

दिल्ली के CBD ग्राउंड की बदहाल स्थिति पर खबरगांव की रिपोर्ट का असर दिखने लगा है। DDA ने ग्राउंड की सफाई का काम शुरू कर दिया है।

CBD ग्राउंड CBD Ground

CBD ग्राउंड पर सफाई का काम शुरू, Photo Credit: File Photo

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए चिह्नित स्थानों की लिस्ट से हटा दिया था। इसके बाद पुलिस ने  CBD ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और सेंट्रल दिल्ली के रामलीला मैदान को प्रदर्शनों के लिए चिह्नित किया। यह फैसला ऐसे समय में किया गया जब विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी ने प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से स्थान की मांग की है। ऐसे में अब प्रदर्शनकारियों के पास इन तीन जगहों पर प्रदर्शन का विकल्प बचता है लेकिन खबरगांव ने जब CBD ग्राउंड पर जाकर देखा तो वहां हालत बहुत खराब मिले। 


खबरगांव की रिपोर्ट के अनुसार,  12 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैले CBD ग्राउंड की हालत बद-से-बदतर है। इस ग्राउंड में कुछ असामाजिक तत्व खुलेआम अवैध नशा करते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही  ग्राउंड में 5-6 फीट ऊंची घास उगी हुई हैं, जगह-जगह कूड़े का अम्बर लगा हुआ है, कूड़े के सड़ने और मारे हुए जानवरों की बदबू इतनी है कि यहां खड़ा हो पाना कठिन है। 

 

यह भी पढ़ें: ‘बदबू, लंबी घास और कूड़ा’, CBD ग्राउंड पर आ भी गए तो कैसे प्रदर्शन करेंगे लोग

 

खबरगांव की रिपोर्ट का असर

खबरगांव की CBD ग्राउंड की स्थिति पर की गई रिपोर्ट का असर भी देखने को मिला। CBD ग्राउंड का रखरखाव दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) करता है और खबरगांव ने ग्राउंड की हालत देखने के बाद DDA ऑफिस में अधिकारियों से बातचीत की। इसके कुछ ही समय बाद जब ग्राउंड पर वापिस गए तो वहां जेसीबी की मदद से कचरा उठाया जा रहा था। पूरे ग्राउंड में सफाई की जा रही थी। 

ग्राउंड में जेसीबी की मदद से सफाई

 

गौरतलब है कि CBD ग्राउंड की स्थिति पर की गई रिपोर्ट की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही थी और प्रशासन ने इस बीच ग्राउंड की सफाई का काम शुरू  करवा दिया। खबरगांव के रिपोर्टर जब DDA ऑफिस  से वापिस ग्राउंड पहुंचे तो उन्होंने देखा कि सफाई का काम शुरू हो गया है। 

CBD ग्राउंड में होगा प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने CBD ग्राउंड, बुराड़ी मैदान और सेंट्रल दिल्ली के रामलीला मैदान को प्रदर्शनों के लिए चिह्नित किया है। रामलीला मैदान में पहले से ही कार्यक्रम हो रहे हैं और इस साल के अंत तक ग्राउंड खाली नहीं है। ऐसे में प्रदर्शनकारियों के पास दूसरा विकल्प CBD ग्राउंड है। हालांकि, अभी तक सीजीपे या किसी अन्य संगठन ने CBD ग्राउंड में प्रदर्शन को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। सीजेपी अभी भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग पर अड़ी हुई है। 

Related Topic:#DDA#Delhi News

और पढ़ें