logo

ट्रेंडिंग:

कर्नाटक के बेलगावी में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से सात लोगों की मौत

कर्नाटक के बेलगावी में चीनी मिल हादसे में चार और लोगों की जान चली गई है। अब मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 7 हो गया है। वहीं इकलौते घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Belagavi News

सांकेतिक फोटो। (AI Generated Image)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

कर्नाटक के बेलगावी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक चीनी फैक्ट्री में बॉयलर फटने से सात लोगों की जान चली गई। हादसा बुधवार को बेलगावी जिले के मारकुंबी स्थित इनामदार शुगर फैक्ट्री में हुआ था। बुधवार को ही दो लोगों की मौके पर और एक की बाद में मौत हो गई थी। गुरुवार को चार अन्य घायलों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है। अब सिर्फ एक व्यक्ति घायल है, उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 25 साल बाद पकड़ा गया पत्नी का हत्यारा, पंजाबी बनकर लुधियाना में छिपा था

फैक्ट्री में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?

अभी तक की जानकारी के मुताबिक बुधवार को चीनी कारखाने में मरम्मत के वक्त बॉयलर में धमाका हुआ था। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा था। पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे। घायलों में से चार लोगों की मौत से आंकड़ा बढ़कर सात हो गया है। 

 

यह भी पढ़ें: 'दोनों ने जिहादियों से सुपारी ली है...', राज और उद्धव ठाकरे पर भड़के नितेश राणे

 

फैक्ट्री अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारी कर्फ्यू वाल से नट-बोल्ट निकाल रह थे। तभी एक वॉल्व से गर्म पानी नीचे काम कर रहे कर्मचारियों पर तेज रफ्तार से गिरा। पानी बेहद गर्म था। जैसे ही कर्मचारियों के शरीर पर पड़ा, सभी चीखने-चिल्लाने लगे। तुरंत सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। मगर इनमें से कई की जान नहीं बचाई जा सकी।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap