logo

ट्रेंडिंग:

'दोनों ने जिहादियों से सुपारी ली है...', राज और उद्धव ठाकरे पर भड़के नितेश राणे

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे पर मराठी भाषा के नाम पर हिंदुओं को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन दोनों ने जिहादियों से सुपारी ली है।

BJP leader Nitesh Rane

नितेश राणे, Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। उनके बयानो के कारण कई बार उन पर मुस्लिम विरोधी होने के भी आरोप लगाए जाते रहे हैं। मुंबई में BMC चुनावों को लेकर एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही बयान दिया है और शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के गठबंधन पर हमला बोला। नितेश राणे ने कहा कि मुंबई में रहने वाले हिंदुओं को मराठी के नाम पर बांटना और कल फिर बुर्के वाली को मेयर बनाना इनका उद्देश्य है। 

 

मुंबई स्थानीय निकाय चुनाव में मराठी वोटों को लेकर नितेश राणे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'मराठी का वोट एकजुट करना है या हिंदू का वोट बांटना है। क्या मराठी हिंदू नहीं है? जैसे गुजराती हिंदू है, उत्तर भारतीय हिंदू है वैसे मराठी भी हिंदू ही है' उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) और MNS के गठबंधन पर मराठी भाषा के मुद्दे के नाम पर हिंदुओं को बांटने का आरोप लगाया।

 

यह भी पढ़ें--  बिहार में अब नकाब पर शुरू हुआ विवाद, RJD ने आंदोलन की दी चेतावनी

'बुर्का वाली को मेयर बनाना मकसद'

नितेश राणे ने कहा कि इन दोनों पार्टियों को जब मराठी का मुद्दा उठाना होता है और मराठी भाषा कि बात करनी होती है तब ये लोग गरीब हिंदुओं को जाकर मारते हैं। उन्होंने कहा, 'जब किसी बुर्का वाली को मेयर बनाने की बात करते हैं तो इन्हें कोई दिक्कत नहीं होती लेकिन जब कोई बोलता है कि उत्तर भारतीय मेयर बनेगा तो इन दोनों पार्टियों को मिर्ची लगती है'

 

नितेश राणे ने कहा, 'उन्होंने जिहादियों से हिंदुओं को बांटने की 'सुपारी' ली है। वे जिहादियों का काम कर रहे हैं। मुंबई में रहने वाले हिंदुओं को मराठी के नाम पर बांटना और कल किसी 'बुर्का वाली' को मेयर बनाना इनका मकसद है' उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन का काम है हिंदुओं को जोड़ना और ये ठाकरे बंधु जो जिहाद का काम कर रहे हैं उसे चलने नहीं देंगे। 

यह भी पढ़ें: 'ममता बनर्जी सबूत ले गईं', ED ने खटखटाया हाई कोर्ट का दरवाजा

AIMIM पर क्या बोले?

नितेश राणे ने कहा कि हिंदुत्व और राष्ट्रवाद पर कोई समझौता नहीं होगा। AIMIM के साथ जाने की खबरों पर नितेश राणे ने कहा, 'कुछ लोगों ने मस्ती की है। हिंदुत्व और राष्ट्रवाद पर कोई समझौता नहीं होगाAIMIM कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है और ISI और PFI से अलग नहीं है। वे लोग भी जिहाद करते हैं और ये लोग भी 15 मिनट के लिए पुलिस हटाने की बात करते हैं' उन्होंने मुंबई चुनाव पर कहा कि जैसे विधानसभा में बंपर जीत मिली, वैसी ही जीत मुंबई में भी मिलेगी'

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap