logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली से अबू धाबी की फ्लाइट रद्द, उड़ान से पहले आई तकनीकी खराबी; 200 लोग फंसे

दिल्ली से अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट तकनीकी समस्या के कारण टेकऑफ से पहले ही कैंसल कर दी गई, जिससे 200 यात्री फंस गए।

Delhi Abu Dhabi Etihad Airways flight cancelled due to technical snag

एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली एयरपोर्ट पर शनिवार देर शाम अबू धाबी जाने वाले करीब 200 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एतिहाद एयरवेज की फ्लाइट EY217 को उड़ान भरने से पहले विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण रद्द कर दिया गया। फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को अब अपने आगे के सफर के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़े।

 

जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट EY217 को शनिवार रात 9:15 बजे दिल्ली से अबू धाबी के लिए रवाना होना था। यात्री तय समय के मुताबिक विमान में सवार हो चुके थे। इसी दौरान क्रू ने विमान में तकनीकी समस्या होने की जानकारी दी। इसके बाद करीब 200 यात्रियों को विमान से उतार  दिया गया। यात्रियों को उम्मीद थी कि खराबी दूर होने के बाद उड़ान रवाना हो जाएगी लेकिन कई घंटे इंतजार के बाद एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द करने की घोषणा कर दी।

 

यह भी पढ़ें: किस जिले में है सबसे ज्यादा बेरोजगारी, कहां खूब काम? NSO के आंकड़े देखिए

विमान से उतारे गए करीब 200 यात्री

यात्रियों के मुताबिक, तकनीकी समस्या की जानकारी मिलने के बाद उन्हें विमान से बाहर आने को कहा गया। इसके बाद वे एयरपोर्ट पर फ्लाइट के दोबारा उड़ान भरने का इंतजार करते रहे। फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़े। अचानक फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों की यात्रा योजना भी प्रभावित  हुई।

 

यह भी पढ़ें: '7 शर्तें मानो या तबाही के लिए तैयार रहो', कतर के बहाने अमेरिका को धमका रहा ईरान

 

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के मुताबिक, एतिहाद की इस उड़ान को बोइंग 787-9 विमान से संचालित किया जाना था। हलांकि, विमान में किस तरह की तकनीकी खराबी आई थी इसकी तत्काल जानकारी सामने नहीं आई है।

Related Topic:#National News

और पढ़ें