logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली की हवा बेहद खराब, AQI 494 तक पहुंचा; कई इलाकों में बढ़ी परेशानी

दिल्ली में हवा एक बार फिर बेहद खराब होने के साथ AQI 494 तक पहुंच गया है। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही अब सरकारी आंकड़ों में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है।

Delhi Air Pollution

दिल्ली में प्रदूषण, Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता 13 नवंबर यानी शुक्रवार सुबह बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई। सुबह करीब 7:30 बजे शहर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अलग-अलग रिपोर्ट्स में 403 से लेकर 494 के बीच दर्ज किया गया। यह स्तर प्रदूषण के पैमाने पर सबसे खराब यानी 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज की जाती है। इससे कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इससे पहले दिल्ली में इस साल 19 जनवरी को हवा इतनी खराब हुई थी, जब AQI 410 दर्ज किया गया था।

 

राजधानी के 59 निगरानी केंद्रों में से 32 पर हवा 'गंभीर' स्तर पर पहुंच चुकी है। गुरुवार शाम तक ही हवा में PM 2.5 की मात्रा दोगुनी से ज्यादा बढ़कर 244 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई थी, जो तय मानक से चार गुना अधिक है।

 

यह भी पढ़ें: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, UP-बिहार और दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

दिल्ली के किस इलाके में कितना रहा प्रदूषण?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के ज्यादातर इलाके गैस चैंबर में तब्दील हो चुके हैं, जबकि कुछ जगहों पर हवा 'बेहद खराब' बनी हुई है। सबसे ज्यादा प्रदुषण IIT दिल्ली (488) में दर्ज किया गया। इसके अलावा ITO (455), आनंद विहार (419), रोहिणी (413) और रजोकरी बॉर्डर (402) में भी हवा बेहद जहरीली रही। 

 

 

उसके बाद बेहद खराब स्थिति में आरके पुरम (391), मंदिर मार्ग (378), द्वारका एक्सप्रेसवे (369), उत्तम नगर (363) और लोधी रोड (341) में लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूरे शहर के उलट धौला कुआं के आसपास AQI 161 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

पराली जलाने का समय बदलने से असली आंकड़े छिपे?

प्रदूषण बढ़ने के पीछे पड़ोसी राज्यों में जल रही पराली भी एक बड़ी वजह है। नासा के सैटेलाइट ने 1 अक्टूबर से 12 नवंबर के बीच पंजाब (3,729) और हरियाणा (378) में पराली जलाने की कुल 4,107 घटनाएं दर्ज की हैं, जिनमें से 96 घटनाएं अकेले 12 नवंबर को हुईं।

 

 

हालांकि, विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि किसान अब दोपहर बाद पराली जला रहे हैं। 2025 में 98% आग की घटनाएं दोपहर 3 बजे के बाद दर्ज की गईं, जबकि सैटेलाइट दोपहर करीब 1:45 बजे गुजरता है। इस वजह से पराली जलाने के असली आंकड़े सैटेलाइट की पकड़ में पूरी तरह नहीं आ पा रहे हैं।

प्रदूषण के आंकड़ों पर छिड़ा सियासी घमासान

एक तरफ दिल्ली सरकार प्रदूषण कम करने के लिए सड़कों पर पानी के छिड़काव जैसे कदम उठा रही है, तो दूसरी तरफ आंकड़ों की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सौरभ भारद्वाज ने भाजपा और CPCB पर दिल्ली के 2 करोड़ लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है। सौरभ भारद्वाज ने 'सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर' (CREA) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकारी वेबसाइट पर जो प्रदूषण दिखाया जा रहा है, असल प्रदूषण उससे लगभग डेढ़ गुना ज्यादा है। यानी जिसे 370 AQI दिखाया गया, वह असल में 560 या उससे भी अधिक था।

 

यह भी पढ़ें: पुरानी EV बैटरियों से कैसे निकलेगा नया कारोबार? रीसाइक्लिंग से बदलेगी तस्वीर

 

CREA की जांच में 8 और 9 नवंबर के बीच 59 केंद्रों के प्रति घंटे के रिकॉर्ड में से 255 रिकॉर्ड गायब पाए गए। इन आंकड़ों के हिसाब से 24 घंटे में PM 2.5 का स्तर 269 से बढ़कर सीधे 400 पर पहुंच गया था। भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि CPCB के मुताबिक जब प्रदूषण का स्तर 999 के पार जाता है, तो मशीनें उसे माप नहीं पातीं और वेबसाइट पर उसे 'शून्य' दिखा दिया जाता है, जो सीधे तौर पर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत से खिलवाड़ है।

Related Topic:#Air Pollution

और पढ़ें