logo

मूड

ट्रेंडिंग:

CJP के तिरंगा मार्च के चलते कई रास्तों पर होगा डायवर्जन, जानिए ट्रैफिक प्लान

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने CJP के तिरंगा मार्च के ऐलान के बाद कनॉट प्लेस के आसपास और दूसरे रास्तों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।  

Traffic Advisory, Delhi,  तिरंगा मार्च

सांकेतिक तस्वीर, Photo Credit-ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने आज शाम 5 बजे तिरंगा मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी और लेफ्ट छात्र संगठनों ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) का भी समर्थन मिल रहा है। CJP के तिरंगा मार्च ऐलान के बाद कनॉट प्लेस के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी कर दी है। 
 

दिल्ली में आज इस विरोध प्रदर्शन के चलते 21 रास्तों पर असर पड़ सकता है। इनमें संसद मार्ग, जनपथ, बाराखंभा रोड और मिंटो रोड शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने 'X' (ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि इन रास्तों पर दोपहर 3 बजे के आसपास से ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: सेंट्रल पार्क बंद, हिरासत में लिए जाने की आशंका, कैसे प्रदर्शन करेगी CJP?

लागू है धारा 163, किन रास्तों पर होगा असर?

कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है। नई दिल्ली नगर परिषद (NDMC) ने भी गुरुवार को घोषणा की थी कि प्रशासनिक कारणों से कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क शुक्रवार और शनिवार को आम जनता के लिए बंद रहेगा। इसके साथ ही सीपी आने वाले सभी रास्तों के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने कनॉट प्लेस की पुख्ता किलेबंदी कर दी है। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जिन रास्तों पर असर पड़ने की संभावना है उनमें संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेम्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, तिलक मार्ग, सिकंदरा रोड, जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, 'C' हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाक खाना, अशोक रोड (GPO से 'C' हेक्सागन तक), टॉलस्टॉय मार्ग शामिल हैं। 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से जहां तक ​​संभव हो, पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की अपील की है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे अपनी यात्रा की योजना उसी हिसाब से बनाएं और यात्रा के लिए पर्याप्त समय लेकर चलें।  ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।

 

इस एडवाइजरी में कहा गया है कि ड्राइवरों से कहा गया है कि सड़क किनारे गाड़ियां पार्क न करें और केवल तय पार्किंग का ही इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि हालात को देखते हुए रास्तों के लिए डायवर्जन भी किया जा सकता है। साथ ही, लोगों से अपील की है कि अपडेट रहने और ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल देखते रहें। 


और पढ़ें