logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जंतर मंतर प्रदर्शन: पुलिस को भीड़ के बेकाबू होने का डर, कल 57 मेट्रो स्टेशन बंद

दिल्ली में 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद हो सकते हैं। 10 अक्टूबर को CJP का प्रदर्शन है, पुलिस को भीड़ के उमड़ने की आशंका है।

DMRC

दिल्ली मेट्रो स्टेशन के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) से 57 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद करने की मांग की है। 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से ये प्रतिबंध लागू हो सकते हैं। वजह 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर और नई दिल्ली जिले की दूसरी जगहों पर प्रस्तावित प्रदर्शन हैं। पाबंदियां 10 अक्टूबर को भी जारी रह सकती हैं, जब तक राजधानी में हालात सामान्य नहीं हो जाते।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रांसपोर्ट रेंज) ने 8 अक्टूबर को DMRC के प्रबंध निदेशक विकास कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में अधिकारियों और स्टाफ को जरूरी निर्देश देने को कहा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 10 अक्टूबर को 'चलो दिल्ली' मार्च बुलाया है। यह मांग SIR को लेकर चल रहे विरोध के बीच उठी है।

यह भी पढ़ें: CJP प्रोटेस्ट: नई दिल्ली-निजामुद्दीन की ट्रेनें सुबह 4 से दोपहर 2 बजे तक रद्द

पुलिस ने कहा- भीड़ बेकाबू हो सकती है

पुलिस का कहना है कि तय स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी भी कम की जा सकती है। पुलिस ने संवेदनशील जगहों की ओर बेकाबू भीड़ बढ़ने की आशंका जताई है।

 

 

कौन से रूट होंगे प्रभावित?

  • जनपथ, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, राजीव चौक, नई दिल्ली, मंडी हाउस, ITO, दिल्ली गेट, खान मार्केट, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, INA, हौज खास, लाजपत नगर, कश्मीरी गेट, करोल बाग, जामा मस्जिद, विश्वविद्यालय, सीलमपुर, शाहदरा और रोहिणी वेस्ट
  • लोक कल्याण मार्ग, जोर बाग, जंगपुरा, आश्रम, जामिया मिलिया इस्लामिया, ओखला विहार, सिविल लाइंस, GTB नगर, आदर्श नगर, जहांगीरपुरी, वेलकम, यमुना विहार और रिठाला स्टेशन, INA स्टेशन


और पढ़ें