logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सड़क निरीक्षण के दौरान हंगामा, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़

दिल्ली में सड़क निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक शख्स को थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। आम आदमी पार्टी ने मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Delhi News

वायरल वीडियो से ली गई तस्वीर। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान भारी हंगामा मच गया। स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने घटिया निर्माणा का आरोप लगाया और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा से सड़क की गुणवत्ता से जुड़ी शिकायत की। आप विधायक का आरोप है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार हो रहा है। निर्माण की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि अभी से ही उखड़ने लगी है। मंत्री प्रवेश वर्मा की मौजूदगी में विधायक और उनके समर्थकों ने सड़क को उखाड़कर भी दिखाया।

 

सड़क पर ही विधायक और मंत्री के बीच तीखी बहस हो गई। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि आप ने 15 साल में कोई काम नहीं किया। जवाब में विधायक जरनैल सिंह कहते हैं कि यह सड़क 15 घंटे भी नहीं चलेगी। मामला यहां तक ठीक रहा। इसके बाद मंत्री प्रवेश वर्मा वापस जाने लगते हैं। तभी विधायक के समर्थक नारेबाजी करने लगते हैं। मंत्री का पीछा करते हैं। विधायक जरनैल सिंह दोबारा उनसे सवाल पूछने लगते हैं। इसी दौरान मंत्री प्रवेश वर्मा आपा खो बैठते हैं। काली टी-शर्ट पहने वीडियो बना रहे शख्स को थप्पड़ जड़ देते हैं।

 

यह भी पढ़ें: लखनऊ: रिटायर्ड बैंक अफसर को 6 दिन तक रखा डिजिटल अरेस्ट, 95.66 लाख रुपये ठगे

आप ने साझा किया वीडियो

थप्पड़ प्रकरण के बाद मौके पर हंगामा मच गया। आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर घटना का वीडियो साझा किया। पार्टी कार्यकर्ता थाने भी पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भी घटना का वीडियो शेयर किया। विधायक जरनैल सिंह के साथ उनके समर्थक विकासपुर थाने पहुंचे हैं। विधायक ने इस मामले में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'असम पुलिस की गुंडागर्दी चल रही है', आशुतोष रांका का आरोप, CJP कार्यकर्ता भड़के

खौखलाहट में जड़ा थप्पड़: आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए 'एक्स' पर लिखा, 'देखिए जब PWD मंत्री प्रवेश वर्मा का सड़क घोटाला स्थानीय जनता ने कैमरे पर एक्सपोज कर दिया तो बौखलाहट में मंत्री जी ने एक स्थानीय युवा को ही थप्पड़ जड़ दिया। लगता है इन भाजपाई गुंडों को Genz की ताकत का अभी तक एहसास नहीं हुआ है।'


और पढ़ें