logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह तेज बारिश, गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई है। कई इलाकों में जेल-जमाव देखने को मिल रहा है। 8 जुलाई तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।

Delhi Rains

दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह तेज बारिश। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

कई दिनों तक उसम और तेज धूप के बाद दिल्ली में सोमवार की सुबह राहत लेकर आई है। देर रात से ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 7 से 8 जुलाई के बीच उत्तर भारत में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून अभी उत्तर भारत में है। एक पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है, जिसकी वजह से उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश होगी। दिल्ली से लेकर जम्मू और कश्मीर तक बारिश का असर देखने को मिलेगा। हिमालयी राज्यों में पहले से ही बारिश हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली-एनसीआर, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज रात से कल तक भारी बारिश और गरज के साथ तूफान की संभावना है।  मौसम विभाग के मुबताबिक आने वाले दिनों में भी बारिश की यही स्थिति बनी रहेगी। उत्तर भारत में तेज धूप और उमस से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली है।

दिल्ली-NCR में कहां-कहां हुई बारिश?

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश हुई है। राजीव चौक, चांदनी चौक, लुटिंस दिल्ली, हौज खास, द्वारका, करोल बाग, नेहरू प्लेस , साउथ एक्सटेंशन और रोहिणी में भी खूब बारिश हुई है। वहीं नोएडा, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश हुई है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कभी धूप-कभी बादल वाली स्थिति थी। सोमवार सुबह को हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। दिल्ली-एनसीआर में 8 जुलाई तक ही ऐसा मौसम बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें: 63 मौत, 40 लापता, हिमाचल में आफत बनी बारिश; कब मिलेगी राहत?

देश में कैसा रहेगा मौसम?

  • झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, सिक्किम
    कैसा रहेगा मौसम: 7-8 जुलाई के दौरान भारी बारिश।

  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 
    कैसा रहेगा मौसम: तेज बारिश होगी। गरज तड़क की भी आशंका है। 

  • उत्तर-पश्चिम भारत में तूफान और बारिश  हिमाचल प्रदेश
    कैसा रहेगा मौसम: तेज बारिश
     
  • उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश
    कैसा रहेगा मौसम: 7 से 11 जुलाई के बीच भीषण बारिश।

  • जम्मू-कश्मीर
    कैसा रहेगा मौसम: 7-9 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना।

यह भी पढ़ें: जब गोल-गोल घूमने लगे बादल, क्या है 'रोल क्लाउड' जो पुर्तगाल में दिखा?

पश्चिमी भारत में क्या हाल है?

कोंकण, गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ में 7 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है।  

पूर्वोत्तर भारत में क्या हाल है?

हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान और बिजली गिरने की आशंका।  

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

तमिलनाडु, केरल, माहे, कर्नाटक तेज बारिश होगी। तटीय आंध्र प्रदेश में भी बारिश के आसार हैं। छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। मछुआरों के लिए चेतावनी दी गई है कि 7 से 10 जुलाई तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने न जाएं। 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap