logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जब गोल-गोल घूमने लगे बादल, क्या है 'रोल क्लाउड' जो पुर्तगाल में दिखा?

पुर्तगाल में एक समंदर के पास एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला है। यहां अचानक आसमान में बादल इस तरह घूमते हुए दिखे, जिससे लगा कि सुनामी आ रही हो। इसे 'रोल क्लाउड' कहा जाता है।

roll cloud

पुर्तगाल में होता रोल क्लाउड। (Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कुदरत भी कभी-कभी अजीबोगरीब नजारे दिखाती है। कुछ ऐसा ही नजारा हाल ही में पुर्तगाल में देखने को मिला है। यहां अचानक समंदर के पास घूमते हुए बादलों का झुंड आ गया। बादल के यह झुंड 'समंदर की लहरों जैसी शक्ल' लेकर आए थे। बादलों के इन झुंड को देखकर लग रहा था कि मानो सुनामी आ गई हो। इसे 'रोल क्लाउड' कहा जाता है। यह एक दुर्लभ घटना है। 


यह घटना रविवार को पुर्तगाल के फिगेरा डा फोज शहर में बुआर्कोस बीच पर हुई थी। इस कुदरती घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर पहली नजर में यही लग रहा है कि समंदर में सुनामी उठ रही है। यह देखकर समंदर में मस्ती करने आए कुछ लोग घबराए भी। कुछ रोमांचित भी हुए। 


मौसम विज्ञानी मारियो मार्क्यूस ने न्यूज एजेंसी AP को बताया कि 'जमीन पर ज्यादा तापमान होने की वजह से बादलों का यह झुंड वहीं रुक गया और घूमता रहा।'

 

यह भी पढ़ें-- हिरोइन के नहाने के पानी से साबुन बनाकर 1.5 अरब डॉलर कमा लिए

रोल क्लाउड होता क्या है?

रोल क्लाउड एक दुर्लभ बादल संरचना है, जो लंबी, बेलनाकार यानी ट्यूब जैसी होती है। यह अक्सर समुद्र तटों पर दिखाई देती है। यह सामान्य बादलों से अलग होती है, क्योंकि यह जमीन से अलग रहती है और हवा में लुढ़कती हुई दिखती है। 


चूंकि यह बादल हवा में लुढ़कते हुए यानी रोल करते हुए दिखाई देते हैं, इसलिए इसे 'रोल क्लाउड' कहा जाता है। जब यह घटना होती है तो ऐसा लगता है कि सुनामी आ रही है या समंदर में ऊंची लहरें उठ रही हैं।

 

रोल क्लाउड बनता कैसे है?

पुर्तगाल समेत पूरे यूरोप में इस वक्त जबरदस्त हीटवेव चल रही है। गर्मी तेजी से बढ़ रही है। गर्मी में समंदर के पास 'रोल क्लाउड' की घटना होना आम हो जाता है। यह तब बनता है, जबः-

  • हीटवेव के दौरान जमीन पर गर्म हवा तेजी से ऊपर उठती है और समंदर से ठंडी हवा किनारे की ओर आती है। इन दोनों के बीच टकराव होने से हवा में उथल-पुथल यानी टर्बुलेंस आता है।
  • जमीन से आने वाली गर्म हवा और समंदर से आने वाली ठंड हवा के मिलने से बादल बन जाता है। यह बादल ट्यूब का आकार ले लेता है, क्योंकि हवा घूमने लगती है।
  • समंदर से आने वाली ठंडी हवा, जमीन की गर्म हवा को ऊपर की ओर धकेलती है, जिससे बादल रोल (लुढ़कने) करने लगता है। यह आमतौर पर तट के पास होता है।

यह भी पढ़ें-- तुर्किये में टेंशन, ग्रीस में खुशी; भारत ने कौन सा दांव चला?

क्या यह खतरनाक है?

समंदर के पास जब 'रोल क्लाउड' की घटना होती है, तो यह दिखने में खतरनाक होती है। क्योंकि इसे देखने पर ऐसा लगता है कि समंदर से ऊंची लहरें उठ रही हैं। पुर्तगाल में हुई इस घटना का वीडियो AP से शेयर करने वाले टियागो पिन्हो ने बताया कि 'आसमान बिल्कुल साफ था और कुछ ही मिनट में सब बदल गया।'


'रोल क्लाउड' दिखने में भले ही खतरनाक लगे लेकिन आमतौर पर यह ऐसा नहीं होता है। यह घटना तेज हवाओं या मौसम में अचानक बदलाव का संकेत जरूर दे सकती है लेकिन एक्सपर्ट का मानना है कि इससे सुनामी या कोई प्राकृतिक आपदा का खतरा नहीं होता है।

Related Topic:#Science News

और पढ़ें