logo

ट्रेंडिंग:

दिल्ली-NCR में फिर बारिश के आसार, IMD का येलो अलर्ट; उड़ानें प्रभावित

आज भी दिल्ली-NCR में तेज हवाएं और हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को हुई तेज बारिश और आंधी से 4 लोगों की मौत भी हो गई।

weather update today latest information

आज का मौसम, Photo Credit: PTI

दिल्ली-NCR में आज मौसम में राहत की संभावना है। बीते दिन तेज आंधी और बारिश के बाद आज भी हल्की बारिश और धूल भरी आंधी का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली-NCR का अधिकतम तापमान 3 से 37 डिग्री के आसपास रह सकता है। हवा की स्पीड 30 से 50 किमी घंटा तक हो सकती है, जो आंधी का रूप ले सकती है। हालांकि, हल्की नमी भी बनी रहेगी। IMD ने दिल्ली-NCR के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। हाल की बारिश के कारण दिल्ली-NCR के AQI में भी सुधार हुआ है लेकिन यह भी खराब श्रेणी में हो सकता है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में आंधी-मूसलाधार बारिश, 4 की मौत; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

 

तेज बारिश बनी आफत, 4 की मौत; फ्लाइट्स प्रभावित

शुक्रवार को दिल्ली-NCR में तेज आंधी और बारिश के कारण हुए हादसों में 4 लोगों की मौत हो गई। जफरपुरा कलां द्वारका में एक पेड़ ट्यूबवेल के कमरे पर गिरने से एक मकान ढह गया, जिसमें एक मां और उनके तीन बच्चों की मौत हुई। खराब मौसम के कारण इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुई। 40 से ज्यादा फ्लाइट्स डायवर्ट की गई, जिनमें से कुछ को जयपुर और अहमदाबाद भेजा गया। 100 से ज्यादा फ्लाइट्स में देरी हुई है। दिल्ली एयरपोर्ट ने सुबह 5:20 बजे एक एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को मौसम के कारण उड़ानों में देरी की जानकारी दी। 

 

तेज हवाएं और भारी बारिश के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिरे, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जलभराव की वजह से दिल्ली-NCR के निचले इलाकों जैसे ITO, गुरुग्राम के नरसिंहपुर, मानेसर में ट्रैफिक जाम रहा। मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें तेज हवाओं, ओले गिरने और भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी। 

 

यह भी पढ़ें: तेज आंधी, बारिश...पानी-पानी हुआ दिल्ली-NCR, फ्लाइट्स डायवर्ट; 4 की मौत

अन्य राज्यों में हीटवेव और बारिश अलर्ट 

उत्तर भारत
उत्तर प्रदेश: पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में बारिश की संभावना कम है। हीटवेव का प्रभाव कम होगा। 

हरियाणा और पंजाब के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती है। तापमान 35-38 डिग्री के बीच रहेगा। 

राजस्थान: पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश होगी लेकिन पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का येलो अलर्ट रहेगा। तापमान 40-43 डिग्री पहुंच सकता है। 

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड: बारिश और बर्फबारी की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

पूर्वी और मध्य भारत
बिहार: पटना, गया और अन्य जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट रहेगा। तापमान मं 3-5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओला गिरने और हल्की बारिश का अनुमान है जिससे तापमान 36-39 डिग्री तक पहुंच सकता है। 

 

दक्षिण भारत
केरल, तमिलनाडु में प्री-मानसून से तेज बारिश होने की संभावना है। भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में बारिश, जबकि आतंरिक हिस्सों में गर्म और आर्द मौसम रहेगा।

 

यह भी पढ़ें: विझिंजम बंदरगाह से हर साल बचेंगे 1500 करोड़ रुपये, हर खूबी जान लीजिए 

 

पश्चिम भारत
गुजरात में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है। तापमान 40-42 डिग्री रहेगा। कुछ हिस्सों में स्थिरता रहेगी लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। 

महाराष्ट्र के अकोला जैसे क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। गर्मी का प्रकोप जारी है और बारिश की संभावना कम बनी हुई है। 

 

पूर्वोत्तर भारत
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी रहेगा, जिससे तापमान में भी कमी आएगी। 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap