logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली में साफ रहेगा मौसम, UP-बिहार समेत बाकी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम

दिल्ली-NCR में दिन में तेज धूप रहेगी और गर्मी का अहसास रहेगा। UP-बिहार, झारखंड, राजस्थान समेत बाकी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम?

Delhi heat weather, आज का मौसम

दिल्ली में गर्मी का मौसम, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश के कई राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज  9 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ जगहों पर गरज-चमक की भी संभावना है। मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में प्रतिकूल समुद्री परिस्थितियों की आशंका जताई है।

 

आज यानी 22 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 25 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। 

 

यह भी पढ़ें: 'पुलिस को छूट दें, जेल से बाहर निकालकर पीटें', लॉरेंस बिश्नोई पर भड़के राज ठाकरे

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में दिन में तेज धूप रहेगी और गर्मी का अहसास रहेगा। हालांकि रात में तापमान में गिरावट आएगी। आने वाले दिनों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 22 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम? 

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट आएगी। कई इलाकों में ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा, 24 अक्टूबर से सक्रिय होने वाला पश्चिम विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है।  

बिहार और झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम? 

इसके अलावा, मौसम विभाग के अनुसार बिहार और झारखंड में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। हालांकि लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ेगी। IMD के मुताबिक, पटना में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेने का अनुमान है।  

 

यह भी पढ़ें: कितने बजे से शुरू होगा भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20? JioHotstar पर दिखेगा मैच

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम

इसके अलावा, राजस्थान में भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सूबे के दक्षिण पश्चिमी हिस्से और आसपास निचले वायुमंडलीय स्तर पर एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है और इसकी वजह से बारिश की संभावना है। जयपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 

कर्नाटक, तमिलनाडु में भारी बारिश का अलर्ट 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। वहीं कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है।  इन राज्यों के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।  

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें