फिल्म अभिनेता
टाइगर श्रॉफ
पर हमले के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज ठाकरे ने सवाल उठाया कि जब लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, तो उसके गैंग के सदस्य हमलों की जिम्मेदारी कैसे ले रहे हैं। उन्होंने गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए।
इस घटना को लेकर गृह मंत्री को निशाने पर लेते हुए उन्होंने सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके साथ उन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र की कानून-व्यवस्था पर भरोसा जताते हुए कहा कि पुलिस अपराध को शून्य तक ला सकती है लेकिन इसके लिए राजनीतिक हस्तक्षेप बंद होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 7 उपाध्यक्षों में 2 विधायक, BJYM की नई टीम में क्यों खास हैं ये नाम?
लॉरेंस बिश्नोई पर क्या बोले राज ठाकरे?
लॉरेंस बिश्नोई को लेकर राज ठाकरे ने कहा, वे कह रहे हैं कि हमने यह किया, उसे जेल से बाहर निकालकर पीटना चाहिए। अगर उन्हें किसी का डर नहीं है, तो क्या आप ही उन्हें पाल-पोस रहे हैं?' राज ठाकरे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की ओर से कार्रवाई किए जाने के दावों के बावजूद सुरक्षा में कमी दिखाई देती है।
उन्होंने आगे कहा, 'सोचिए अगर यह सिचुएशन BJP के खिलाफ होती। BJP क्या करती? इस देश में कानून तो हैं, लेकिन ऑर्डर नहीं है। मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है। उन्हें एक्शन लेने की थोड़ी आजादी तो दीजिए,' राज ठाकरे ने कहा कि मुझे मुंबई और महाराष्ट्र पुलिस पर 100 प्रतिशत विश्वास है। वह अपराध दर को शून्य के स्तर पर ला सकते हैं लेकिन राजनीतिक हस्तक्षेप बंद होना चाहिए।'
हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली थी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ी एक सोशल मीडिया पोस्ट में किया गया था। पोस्ट में अनिल पंडित और हरमन संधू के नाम का जिक्र किया गया और दावा किया गया कि टाइगर को पहले फोन करके चेतावनी दी गई थी। पोस्ट में बॉलीवुड के उन लोगों को भी धमकी दी गई, जो उनकी बात नहीं सुनेंगे या
सलमान खान
के साथ काम करेंगे।