logo

मूड

ट्रेंडिंग:

7 उपाध्यक्षों में 2 विधायक, BJYM की नई टीम में क्यों खास हैं ये नाम?

BJYM ने अपने संगठन में बदलाव करते हुए कुल 7 उपाध्यक्ष बनाए हैं। इनमें दो विधायकों यानी शगुन परिहार (जम्मू कश्मीर) और सोमैन करफा (पश्चिम बंगाल) को भी शामिल किया गया है।

BJYM

BJYM के नए उपाध्यक्ष, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

काफी इंतजार के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने लंबे समय के बाद अपनी टीम का एलान कर दिया है। BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा सांसद हेमांग जोशी की इस लिस्ट में 7 उपाध्यक्ष, 4 राष्ट्रीय महामंत्री और 7 राष्ट्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं। इनके अलावा कोषाध्यक्ष, कार्यालय प्रभारी, मीडिया प्रभारी और सोशल मीडिया प्रभारी का भी एलान कर दिया गया है। साथ ही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान भी किया गया है जिसमें में शक्ति सिंह, मैथिली ठाकुर और सत्येंद्र अवाना जैसे नाम शामिल हैं। इसके बावजूद सबसे ज्यादा चर्चा उपाध्यक्ष पाने वाले दो विधायकों सोमैन करफा और शगुन परिहार की हो रही है।

 

BJYM की इस नई टीम में कुल 31 लोगों के नाम शामिल हैं। इन 31 में पदाधिकारियों में कुल 19 राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों के नेताओं को जगह दी गई है। सबसे ज्यादा 4-4 नेता दिल्ली और बिहार से हैं। दूसरे नंबर पर 3-3 नेता उत्तर प्रदेश और तेलंगाना से हैं। राजस्थान और गुजरात के दो-दो नेताओं को जगह मिली है। चुनावी राज्यों को देखें तो गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के किसी भी नेता को इस टीम में जगह नहीं दी गई है। उत्तर प्रदेश के 3 और पंजाब, हिमाचल प्रदेश के एक-एक नेता को युवा मोर्चा की इस टीम में जगह दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: UP में हो गया BJP की टीम का एलान, 19 उपाध्यक्ष, रोहित मिश्रा बने BJYM के अध्यक्ष

 

मध्य प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, असम, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से एक-एक सदस्य को 31 लोगों की इस टीम में जगह मिली है। कुल 7 प्रदेश उपाध्यक्ष 7 अलग-अलग राज्यों से आते हैं। इनमें से दो नेता मौजूदा विधायक हैं। एक और विधायक मैथिली ठाकुर को BJYM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

कौन हैं शगुन परिहार और सोमैन करफा?

7 उपाध्यक्षों में दो महिलाओं को शामिल किया गया है। इनमें से एक नाम जम्मू-कश्मीर से आने वाली बीजेपी विधायक शगुन परिहार का है। तेजतर्रार अंदाज वाली शगुन परिहार ऊधमपुर लोकसभा क्षेत्र में आने वाली किश्तवाड़ विधासभा सीट से पहली बार की विधायक हैं। वह बीजेपी के पदाधिकारी रहे अजीत परिहार की बेटी हैं। बता दें कि शगुन के पिता अजीत परिहार और उनके चाचा अनिल परिहार को आतंकवादियों ने मार डाला था। इसके बाद भी वह अपनी पढ़ाई में लगी रहीं और चुनाव के समय भी उनकी PhD चल रही थी।

 

शगुन परिहार ने उस सीट पर जीत हासिल की थी जिसे मुस्लिम बहुल कहा जाता रहा है। उन्होंने अपने पहले ही चुनाव में नेशनल कान्फ्रेंस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री सज्जाद अहमद किचलू को 521 वोटों से हराया था। वह पार्टी के संगठन में भी काफी सक्रिय हैं, युवा हैं और मुखर हैं इसलिए अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर परजिम्मेदारी दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'BJP भी धोखा खाएगी', चुनाव से पहले NDA को क्यों धमकाने लगे संजय निषाद?

 

दूसरे नेता सोमैन करफा पश्चिम बंगाल से आते हैं। वह पूर्वी बर्धमान जिले की भारतर विधानसभा सीट पर बीजेपी के पहले विधायक बने हैं। इस सीट पर लंबे समय तक लेफ्ट का कब्जा था और पिछले तीन चुनाव में टीएमसी ने जीत हासिल की थी। सोमैन करफा भी पार्टी में बेहद सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। रोचक बात है कि 2020 में बीजेपी में शामिल होने से पहले वह वामपंथी छात्र संगठन SFI में थे। वह अभी 34 साल के ही हैं और बीजेपी ने उन्हें भी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी है।

बाकी के पांच उपाध्यक्ष कौन हैं?

 

निखिल मणि तिवारी: तीसरे उपाध्यक्ष निखिल मणि तिवारी हैं। BJYM में अवध प्रांत के महामंत्री रहे निखिल मणि का अब प्रमोशन हुआ है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भूमिका मिली है। वह लखनऊ में रहते हैं और बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं। फिलहाल इस विधानसभा सीट पर बीजेपी के ही योगेश शुक्ला विधायक हैं।

 

अरविंद दमानी: नागालैंड से आने वाले अरविंद दमानी इससे पहले BJYM की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रहे हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं और इन दिनों CJP पर हमलावर हैं। वह पार्टी के कामों से अलग-अलग राज्यों में जाते रहे हैं।  

मालोथ कोमली नाइक: तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक इससे पहले BJYM तेलंगाना में अलग-अलग भूमिकाएं निभाती रही हैं। वह सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी काफी सक्रिय हैं और MMA फाइटर भी हैं।  

 

राज राजेंद्र सिंह: बिहार के राज राजेंद्र सिंह को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का करीबी माना जाता है। अभी तक वह BJYM के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष थे।

 

भूपेंद्र नाग: छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भी प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नक्सल प्रभावित जिले कांकेर के निवासी भूपेंद्र छत्तीसगढ़ बीजेपी के मीडिया पैनलिस्ट भी रहे हैं। 2007 में ABVP से शुरुआत करने वाले भूपेंद्र BJYM छत्तीसगढ़ के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। राज्य स्तर पर कई भूमिकाएं निभाने वाले भूपेंद्र नाग को अब केंद्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है।    

 

यह भी पढ़ें: 'देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट में लॉरेंस बिश्नोई के लोग', संजय राउत का बड़ा दावा

कैसी है राष्ट्रीय कार्यकारिणी?

राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 34 नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश से 5,  महाराष्ट्र से 3, गुजरात से 2, राजस्थान से दो और पंजाब से एक नेता को शामिल किया गया है। 34 लोगों की इस टीम में कुल 8 महिलाओं को शामिल किया गया है। बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर, DUSU के अध्यक्ष रहे मोहित नागर, सत्येंदर अवाना और शक्ति सिंह के साथ-साथ भारतीय वॉलीबॉल टीम की कप्तानी हीं निर्मल तंवर भाटी को भी BJYM की प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।
 

Related Topic:#BJP

और पढ़ें