logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DCP ने महिला प्रदर्शनकारियों को मारा था थप्पड़, अब जंतर-मंतर से हटाए गए

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने वाले डीसीपी संदीप लांबा को वीडियो वायरल होने के बाद हटा दिया गया है। वहीं पुलिस पर हमला करने वालों पर भी केस दर्ज हुआ है।

AI Generated Image

प्रतीकात्मक तस्वीर, AI Generated Image

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के की ओर से संसद की तरफ मार्च निकाला गया था। इस मार्च के दौरान पुलिस और प्रदर्शन करने वाले लोगों के बीच भारी झड़प हुई थी और इसी दौरान उत्तर-पूर्व दिल्ली के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) संदीप लांबा का एक महिला को थप्पड़ मारते हुए वीडियो सामने आया है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए, संदीप लांबा को उनकी मौजूदा जिम्मेदारी से हटाकर उनकी पिछली तैनाती वाली जगह पर वापस भेज दिया गया है।

 

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान बहुत हंगामा हुआ था। इस दौरान पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया था और आंसू गैस छोड़ी थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत वायरल हुआ है जिसमें उत्तर-पूर्व जिले के डीसीपी संदीप लांबा एक महिला को थप्पड़ मारते हुए साफ दिख रहे हैं। वीडियो में उनकी वर्दी और उनका बैज भी बिल्कुल साफ नजर आ रहा है। इस घटना के सामने आने के बाद बड़े अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लिया है और संदीप लांबा को उस जगह की जिम्मेदारी से हटाकर उनकी पुरानी जगह पर वापस भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें: FIFA फाइनल के लिए ली झूठी छुट्टी, पोल खुली तो बॉस ने ऐसे सिखाया सबक

दिल्ली हाई कोर्ट में वकील का बयान

इस मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में भी बात चल रही है। कोर्ट में सीनियर वकील गोपाल नारायणन ने वीडियो दिखाया और कहा कि वीडियो में साफ दिख रहा है कि पुलिस वाले ने एक महिला को मारा है, जबकि वह महिला चुपचाप एक तरफ खड़ी थी और किसी हंगामे में शामिल नहीं थी। वकील ने मांग की है कि इस पुलिस वाले को कोर्ट में पेश किया जाए और पूछा जाए कि उसने एक आम महिला के साथ ऐसा गलत बर्ताव क्यों किया। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस का काम जनता की रक्षा करना होता है, न कि इस तरह की गलत हरकतें करना।

 

यह भी पढ़ें: 'ताला खुलवाइए बस वादे मत कीजिए...', DM से भिड़ा 13 साल का बच्चा

पुलिस का केस

एक तरफ इस घटना के बाद पुलिस के काम पर सवाल उठ रहे हैं तो दूसरी तरफ पुलिस ने भी प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि 20 जुलाई की रात करीब 10 बजे टॉल्स्टोय मार्ग और संसद मार्ग के चौराहे पर कुछ लोगों ने ड्यूटी पर खड़े सुरक्षा बल के दो जवानों पर अचानक हमला कर दिया था। इस घटना का एक और वीडियो आया है जिसमें दिख रहा है कि भीड़ ने जवानों को घेर लिया था और धक्का-मुक्की में एक जवान सड़क पर गिर गया था। वहां मौजूद दूसरे लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बीच-बचाव करके उस जवान को बचाया। इस हमले में घायल दोनों जवानों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।


और पढ़ें