logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'दिल्ली का प्रदूषण, पंजाब सरकार की साजिश', कपिल मिश्रा को क्यों लग रहा है?

कपिल मिश्रा ने दिवाली पर पंजाब में साजिश से पराली जलाने का आरोप लगाया है। सौरभ भरद्वाज ने कहा कि सरकारी आंकड़ों में जो AQI नजर आ रहा है, वह फर्जीवाड़ा है।

दिल्ली के अगले दिन AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। Photo Credit: PTI

दिल्ली के अगले दिन AQI गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि दिवाली की शाम पंजाब में जानबूझकर पराली जलाई गई। उन्होंने इसे किसानों, दिवाली, दिल्ली और पंजाब के खिलाफ साजिश बताया। दिल्ली में 2021 के बाद दिवाली के दिन सबसे खराब हवा दर्ज की गई है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दर्ज करने वाली मशीनें, 1000 पार होने के बाद कई जगह बंद हो गईं। 

अब कपिल मिश्रा ने सैटेलाइट डेटा का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में 5, 6 और 7 नवंबर को पराली जलाने की घटनाएं 100 से 125 जगहों पर थीं। दिवाली की शाम यह संख्या करीब 1200 जगहों तक पहुंच गई। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भरद्वाज ने केंद्र और दिल्ली की BJP सरकार पर AQI के डेटा में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: 'गरीब लोग प्रदूषण नहीं फैलाते...', पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी 

'पंजाब के किसानों को नहीं पता, फूंके गए उनके खेत'

कपिल मिश्रा ने कहा कि उन्हें दीपावली की शाम पंजाब के किसानों के फोन आने लगे थे। किसानों ने बताया कि रात में उनके खेतों में आग लगाई जा रही है। कपिल मिश्रा के मुताबिक आग लगाने वाले लोग भाग जाते थे, जबकि किसान घर पर दिवाली मना रहे होते थे। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें इस पर यकीन नहीं हुआ। इसके बाद सरकार ने सैटेलाइट डेटा मंगवाया। उन्होंने पूछा कि घटनाएं 10 गुना कैसे बढ़ गईं।

 

 

'AAP नेताओं के इशारे पर लगाई गई आग'

कपिल मिश्रा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वह इन 1200 जगहों की जांच कराएं और FIR दर्ज करें। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के AAP नेताओं, जो पंजाब में हैं, के फोन रिकॉर्ड की जांच होनी चाहिए। मिश्रा का आरोप है कि यह अभियान दो दिन पहले से शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने पर जेल होनी चाहिए।

'दिवाली को बदनाम करने के लिए चले पेड कैंपेन'

कपिल मिश्रा ने AAP पर दिवाली को बदनाम करने के लिए पेड कैंपेन चलाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान पराली नहीं जलाना चाहते थे। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस बार दिवाली से पहले और बाद के AQI में सिर्फ 1 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि 2022 तक करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी होती थी। सोमवार सुबह 9:05 बजे दिल्ली का औसत AQI 370 रहा। 8 निगरानी केंद्रों पर AQI 400 से ऊपर   'गंभीर' श्रेणी में दर्ज हुआ। 

 

 

यह भी पढ़ें: प्रदूषण बढ़ने के बाद दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू; क्या खुला, क्या रहेगा बंद?

AQI के आंकड़ों में क्या झोल देख रहे सौरभ भरद्वाज?

सौरभ भरद्वाज ने कहा कि सरकार AQI के डेटा के साथ फ्रॉड कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने हरे-भरे और खुले इलाकों में 20 नए मॉनिटरिंग स्टेशन लगाए हैं। उनके मुताबिक इन इलाकों में आबादी और ट्रैफिक कम है इसलिए औसत घट जाएगा।

 

 

सौरभ भरद्वाज ने दावा किया कि जहांगीरपुरी के मॉनिटरिंग स्टेशन के ऊपर लगातार पानी छिड़का जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने दिवाली की रात AQI स्टेशन बंद करा दिए। उनका कहना है कि इन्हीं कारणों से डेटा कम दिखता है जबकि प्रदूषण कम नहीं होता।

 

सौरभ भरद्वाज ने कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत CAQM और CPCB को चिट्ठी लिखकर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सौरभ भरद्वाज ने वोट चोरी, राम मंदिर के चंदे और जीडीपी के डेटा को लेकर भी सरकार पर आरोप लगाए हैं।


और पढ़ें