logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'छात्रों की आड़ में सत्ता बदलने की साजिश', राहुल गांधी पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शनों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुए प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है।

rahul gandhi vs dharmendra pradhan धर्मेंद्र प्रधान

राहुल गांधी पर भड़के धर्मेंद्र प्रधान, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और विपक्ष के चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों को लेकर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बीते दिनों प्रदर्शनकारियों की ओर से इस्तेमाल किए गए 'Regime Change' यानी सत्ता परिवर्तन शब्द को लेकर हमला बोला और कहा कि असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने लिखा कि देशहित, व्यवस्था को ठीक करने के दावे और छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है।

 

धर्मेंद्र प्रधान को कॉकरोच जनता पार्टी के नीट पेपर लीक के खिलाफ हुए प्रदर्शन के कारण केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा था। अब जब सीजेपी चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और सत्ता परिवर्तन की बात कर रही है तो धर्मेंद्र प्रधान ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सीजेपी और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। 

 

यह भी पढ़ें: Live: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले अभिजीत दीपके के बाद नेहा बोरा भी डिटेन

 

अराजकता फैलाने का आरोप

धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, 'खुले तौर पर सत्ता परिवर्तन और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की बात करना स्पष्ट करता है कि यह छात्रों की आड़ में केवल देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की सोची-समझी साजिश है। मगर, विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता का सपना देखने वाले ये देश विरोधी लोग समझ लें कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से तय होता है। इसलिए, भारत की जनता इस अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी।'

राहुल गांधी पर बोला हमला

धर्मेंद्र प्रधान ने पोस्ट में आगे राहुल गांधी पर हमला करते हुए लिखा कि हार का शतक लगा चुके नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार जनता के जनादेश को अपमानित करते हैं। उन्होंने लिखा, 'चुनावी प्रक्रिया से मनचाहा परिणाम न मिलने पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कांग्रेस की कोशिश और राजनीतिक स्वार्थ के लिए आए दिन जनता को परेशान करना इनका हमेशा से उद्देश्य रहा है। यह उसी लोकतंत्र विरोधी कांग्रेसी मानसिकता को दिखाता है जिसमें देशवासियों के अधिकारों को कुचल दिया गया था।'

 

यह भी पढ़ें: मास्टर से बैंककर्मी तक, कौन-कौन कर सकेगा जनगणना? सरकार ने जारी किया नियम

जनादेश के अपमान का आरोप

राहुल गांधी पर लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने लिखा, 'हाथ में संविधान लेकर घूमने वाले संविधान विरोधी राहुल गांधी को जनता बार-बार नकार चुकी है। फिर भी सत्ता की लालसा में अपनी जिद में जनादेश का अपमान और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर लोकतंत्र की मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। राहुल गांधी जी, लोकतंत्र के प्रति आपका यह नफरती रवैया बेहद शर्मनाक है।'


और पढ़ें