logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा, कैसे करें इस्तेमाल?

उत्तर रेलवे ने दिल्ली मंडल में चार बड़े प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा की शुरुआत की है। इसका कैसे इस्तेमाल करें? इस खबर में जानें

New delhi railway station Digital locker

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर डिजिटल लॉकर।

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और आधुनिक, तकनीक-आधारित सुविधाएं देने के लिए रेलवे ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। इस सिलसिले में उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में चार बड़े प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा की शुरुआत की गई है। यह स्टेशन नई दिल्ली (NDLS), हजरत निजामुद्दीन (NZM), दिल्ली जंक्शन (DLI) और आनंद विहार टर्मिनल (ANVT) हैं।

 

चारों स्टेशनों पर यह पहल कमर्शियल इनिशिएटिव के तहत दी जा रही है। सुविधा यात्रियों को सामान के अस्थायी भंडारण (स्टोरेज) के लिए एक सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त विकल्प सु निश्चित करेगी। इन लॉकरों में डिजिटल/ओटीपी (OTP) आधारित एक्सेस सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यात्री अपनी प्रतीक्षा अवधि या स्टेशन से बाहर जाने के दौरान भारी सामान उठाए बिना अपना सामान सुरक्षित रूप से रख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर 200 यात्री धरने पर बैठे, दुबई की स्पाइसजेट फ्लाइट बनी वजह

 

डिजिटल लॉकर सुविधा विशेष रूप से पर्यटकों, ट्रेनों के बीच लंबे इंतजार करने वाले यात्रियों और उनके भारी सामान के साथ यात्रा करने वालों के लिए उपयोगी है।

डिजिटल लॉकर का उपयोग कैसे करें?

प्रारंभ (Start)→ मोबाइल नंबर दर्ज करें → OTP सत्यापित करें → लॉकर का आकार और टाइम ड्यूरेशन चुनें → डिजिटल पेमेंट करें → सामान रखें और लॉकर बंद करें।

सामान वापस निकालने के लिए (Pick-up):

प्रारंभ (Start) → रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें → OTP सत्यापित करें → रिलीज (Release) पर क्लिक करें → सामान निकालें और लॉकर बंद करें। पेमेंट Google Pay, Paytm, PhonePe और अन्य उपलब्ध डिजिटल माध्यमों से किया जा सकता है। 

दिल्ली मंडल की महत्वपूर्ण पहल

डिजिटल लॉकर यात्रियों की सुविधा, पहुंच, सुरक्षा और उपलब्ध स्थान की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त स्थानों पर प्रदान किए जा रहे हैं। नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल में डिजिटल लॉकर सुविधाओं की शुरुआत, आधुनिक, सुरक्षित, तकनीक-सक्षम और यात्री-अनुकूल सेवाएं प्रदान करने की दिशा में दिल्ली मंडल की एक और महत्वपूर्ण पहल है, जो रेल यात्रियों के समग्र यात्रा अनुभव को और बेहतर बनाती है। 

 

यह भी पढ़ें: बच्चों के यौन शोषण जुड़े कॉन्टेंट की रिपोर्ट भारत सरकार को देगा Meta

किस तरह के लॉकर होगें उपलब्ध?

यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए चारों रेलवे स्टेशनों पर विभिन्न आकारों- मिनी (Mini), स्मॉल (Small), मीडियम (Medium), लार्ज (Large) और एक्स्ट्रा लार्ज (Extra Large) के लॉकर उपलब्ध कराए गए हैं। यात्री अपने सामान के आकार के अनुसार लॉकर का चयन कर सकते हैं। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर डिजिटल लॉकर सुविधा चालू कर दी गई है और दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल में इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। 

कहां मिलेगा लॉकर?

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर, डिजिटल लगेज लॉकर सुविधा प्लेटफॉर्म नंबर 16 के पास, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के नीचे मेन हॉल में उपलब्ध है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर, यह सुविधा मुख्य प्रवेश द्वार के पास, सीढ़ियों के बगल में स्थित है। दोनों स्टेशनों पर यात्रियों के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा 24 घंटे और सातों दिन (24/7) उपलब्ध रहेगी।


और पढ़ें