दिल्ली में दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान
कॉकरोच जनता पार्टी
(CJP) प्रोटेस्ट और फिल्म सतलुज पर उठे सवालों पर करारा जवाब दिया है। दिलजीत दोसांझ ने जुलाई में हुए
NEET
पेपर लीक को लेकर अपने बयान पर बात की, उस दौरान उन्होंने कहा था कि इस मुद्दे से उन्हें दूर रखें क्योंकि वो एक आर्टिस्ट हैं। इसके बाद उनकी तगड़ी आलोचना हुई थी। इस बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दिपके ने दिलजीत पर निशाना भी साधा था। इसी बात पर विवाद था।
अब दिल्ली में अपने कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने CJP पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आप सभी से प्यार करता हूं, क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप ही रहने दो। दिलजीत दोसांझ की बातें अभिजीत दिपके तक भी पहुंची हैं, अभिजीत ने दिलजीत के बयान पर रिएक्ट किया है।
यह भी पढ़ें: 'मेरिट पर नौकरी सबसे बड़ी गलती’, मनोहर लाल खट्टर-CM नायब सैनी पर बोले BJP विधायक
क्या बोले दिलजीत दोसांझ?
अपने कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'मैं आप सभी से प्यार करता हूं, क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं चुप हूं, तो मुझे चुप ही रहने दो। मैं आप सभी का समर्थन करता हूं लेकिन पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ। जिस फिल्म का आप स्टेज पर मजाक उड़ा रहे हैं, जसवंत सिंह खालड़ा की उस फिल्म के लिए हमने लंबे समय तक लड़ाई लड़ी है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। अगर कोई हमसे नफरत करता है, तो कोई बात नहीं, लेकिन मैं आप सभी से प्यार करता हूं।'
दिलजीत के बयान पर क्या बोले अभिजीत दीपके?
अभिजीत ने अब इसपर सफाई देते हुए लिखा- 'पाजी, जून में जब हम प्रोटेस्ट कर रहे थे, तब आपकी एक बात से मुझे थोड़ा बुरा लगा था। ऐसा नहीं था कि मेरे मन में आपके लिए कोई निजी नाराजगी थी, बल्कि इसलिए क्योंकि मैंने हमेशा आपको ऐसे इंसान के तौर पर देखा है, जो किसी मुद्दे के लिए आवाज उठाता है, जैसा कि आपने खुद भी कहा था।'
View on Instagram
अभिजीत ने आगे लिखा, 'सच कहूं तो मैं हमेशा से आपका फैन रहा हूं और आज भी हूं। मैं आज भी आपके गाने सुनता हूं। इस साल मई में, भारत वापस आने से ठीक पहले मैं शिकागो में आपके कॉन्सर्ट में भी आया था। सिर्फ आपका म्यूजिक सुनने के लिए नहीं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि एक इंसान के तौर पर मेरे मन में आपके लिए हमेशा बहुत सम्मान रहा है।'
अभिजीत ने दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए कहा कि आपका बेबाक अंदाज, अपनी बात पर कायम रहना और अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को ग्लोबल स्टेज पर पहचान दिलाना ये सारी चीजें उन्हें पसंद हैं। अभिजीत ने कहा कि शायद इसलिए उस वक्त आपकी बात थोड़ी मुझे चुभ गई थी, क्योंकि मैंने आपको हमेशा बहुत ऊंची नजर से देखा है।
अभिजीत ने कहा कि किसी बात को लेकर असहमति या फिर किसी गलतफहमी की वजह से मेरे मन में आपके लिए सम्मान और प्यार कम नहीं हुआ है। अभिजीत ने दिलजीत दोसांझ से छोटे भाई समझकर पुरानी बातों पर मिट्टी डाल आगे बढ़ने को कहा। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में दिलजीत का एक गाना भी लिखा है। दिलजीत दोसांझ का सुपरहिट 'गाना गबरू ता वैरी ना वी मीठा बोलदा नी तू ता फेर जट्ट दा प्यार गोरिये'।