logo

मूड

ट्रेंडिंग:

DUSU चुनाव: अध्यक्ष पद पर NSUI आगे, उपाध्यक्ष पद पर दीपांशु, रुझानों ने चौंकाया

DUSU चुनाव में किसका दबदबा है, किसे साथ युवाओं ने दिया है, इतिहास क्या है, पढ़ें हर सवाल का जवाब।

DUSU

DUSU चुनाव। Photo Crdit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में दसवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, और अध्यक्ष पद के लिए ABVP और NSUI के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। NSUI के विजय शंकर मीणा को अब तक 11,963 वोट मिले हैं, जबकि ABVP के यश डबास 11,472 वोटों के साथ थोड़े पीछे चल रहे हैं। हालांकि अभी दस राउंड की गिनती बाकी है, इसलिए नतीजा अभी तय नहीं है।

वहीं उपाध्यक्ष पद पर सबसे चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन को दसवें राउंड की गिनती के बाद 15,601 वोट मिले हैं, और वे अन्य सभी उम्मीदवारों से काफी आगे चल रहे हैं। इस पद पर ABVP के इशू मौर्य 7,838 वोटों के साथ दूसरे और NSUI के वीर चतरथ 2,268 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सचिव और संयुक्त सचिव पद पर क्या है स्थिति?

सचिव पद पर ABVP की रिया चावड़ी 9,953 वोटों के साथ आगे चल रही हैं, जबकि NSUI की नम्रता चौधरी 7,712 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

वहीं संयुक्त सचिव पद पर दसवें राउंड की गिनती के बाद निर्दलीय और समाजवादी पार्टी समर्थित उम्मीदवार विशेष यादव 8,007 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। इस पद पर NSUI के गोपाल चौधरी 7,918 वोटों के साथ दूसरे और ABVP के लक्ष्य राज सिंह 7,425 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

खबर अपडेट की जा रही है...

Related Topic:#DUSU

और पढ़ें