logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अब ED के निशाने पर आजम खान, रामपुर से दिल्ली तक हो रही छापेमारी

कई मामलों में जेल में बंद सपा नेता आजम खान अब ईडी के निशाने पर आ गए हैं। उनसे जुड़े कुल 10 ठिकानों पर ED की छापेमारी हो रही है।

Azam Khan Jauhar University

आजम खान मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी, Photo Credit: JauharUniversit/X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

समाजवादी पार्टी (एसपी) के नेता आजम खान लंबे समय से जेल में बंद हैं। अब उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय की भी जांच शुरू हो गई है। बुधवार सुबह से ही ईडी की टीम आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। दिल्ली, रामपुर और सहारनपुर में ही रही इस छापेमारी के बारे में अभी विस्तार से नहीं बताया गया है। ED की एक टीम रामपुर में स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी भी पहुंची है और वहां भी छापेमारी हो रही है।
  
ED के अधिकारियों ने बताया कि धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत दर्ज एक केस की जांच के सिलसिले में रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में लगभग 10 जगहों पर तलाशी ली जा रही है। जौहर ट्रस्ट का मुख्यालय लखनऊ में है जिसके मुख्य न्यासी राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान हैं। उनके अलावा उनके परिवार के कुछ सदस्य और सहयोगी भी ट्रस्ट में शामिल हैं। यही ट्रस्ट रामपुर जिले में मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय और एक पब्लिक स्कूल चलाता है।

सरकारी ठेकों की रकम की भी जांच

ईडी की कार्रवाई में सरकारी ठेकों से जुड़ी रकम के कथित डायवर्जन और उसके इस्तेमाल को जांच के दायरे में रखा गया है। जांच एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि सरकारी ठेकों से जुड़े धन का इस्तेमाल किस तरह और किन माध्यमों से दूसरी जगह किया गया। जांच में कुछ ठेकेदारों और ट्रस्ट के बीच हुए कथित वित्तीय लेनदेन को भी खंगाला जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: विदेश मंत्रालय के नाम पर लखनऊ के होटल में दिखाई धौंस, 478 फर्जी ID से खुला खेल

 

जांच का एक अहम हिस्सा मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय लेनदेन बताए जा रहे हैं। ईडी की टीमें दस्तावेजों के साथ डिजिटल साक्ष्यों को भी खंगाल रही हैं। एजेंसी की कोशिश कथित तौर पर सरकारी धन के इस्तेमाल, ट्रस्ट को दिए गए धन और निर्माण कार्यों से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड की कड़ियां जोड़ने की है।

अपराध से हुई कमाई और वित्तीय रिकॉर्ड की तलाश

छापेमारी का उद्देश्य संदिग्ध वित्तीय लेनदेन, दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्य जुटाना बताया जा रहा है। ईडी की टीमें अलग-अलग ठिकानों पर उपलब्ध दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच कर रही हैं। तलाशी पूरी होने के बाद कार्रवाई से जुड़े विस्तृत तथ्यों की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।

 

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी: SIT की जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

2023 में भी पड़ा था आयकर विभाग का छापा

आजम खान और उनके करीबियों से जुड़े ठिकाने इससे पहले भी जांच एजेंसियों के निशाने पर रहे हैं। वर्ष 2023 में आयकर विभाग ने कर चोरी की आशंका में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 30 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान रामपुर स्थित आजम खान के आवास और जौहर यूनिवर्सिटी में भी दस्तावेजों की जांच की गई थी।


अब ईडी की ताजा कार्रवाई से आजम खान, जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े वित्तीय लेनदेन एक बार फिर चर्चा में हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई में सामने आए तथ्यों और बरामदगी की विस्तृत जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Related Topic:#Azam Khan

और पढ़ें