logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सीएम ऑफिस में बैठेंगे सतबीर सिंह कादियान, क्यों मिली अहम जिम्मेदारी?

इंजीनियर-इन-चीफ सतबीर सिंह कादियान अब सीएम ऑफिस में बैठेंगे। हरियाणा सरकार ने उन्हें मुख्य अभियंता के अतिरिक्त मुख्य स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी है।

Satbir Singh Kadian.

सतबीर सिंह कादियान।

शेयर करें

google_follow_us

हरियाणा के राज्यपाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ सतबीर सिंह कादियान को बड़ी जिम्मेदारी दी है। वह अब मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के ऑफिस में बतौर मुख्य स्टाफ ऑफिसर की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि उनके पास यह जिम्मेदारी इंजीनियर-इन-चीफ के अतिरिक्त होगी।   

 

सतबीर सिंह कादियान अब हरियाणा सचिवालय के 8वें प्लोर पर बैठेंगे। दक्षिण हरियाणा पिछले लंबे समय से पानी के संकट से जूझ रहा था। मगर सतबीर कादियान के प्रयास से सरकार रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और नारनौल जैसे जिलों तक पानी पहुंचा पाई है। सतबीर कादियान पिछले 10 साल से इस मिशन में जुटे थे। दक्षिण हरियाणा में जल संकट को दूर करने में उनके अथक प्रयास और क्षमताओं का अधिक इस्तेमाल करने के उद्देश्य से अब मुख्यमंत्री ऑफिस में बैठाया गया है।

 

यह भी पढ़ें: कर्पूरी ठाकुर और कांग्रेस के 3 सवाल, PM मोदी के लिए इतना अहम क्यों है समस्तीपुर?

अटल भूजल योजना में किया शानदार काम

हरियाणा में अटल भूजल योजना में कादियान की टीम ने बेहतरीन काम किया। यही वजह है कि उन्हें प्रतिष्ठित इंडियन अचीवर्स अवार्ड 2024 से सम्मानित भी किया गया। सतबीर सिंह कादियान ने थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की डिग्री की। इसके बाद आईआईटी दिल्ली से फंक्शनल ईआरपी और सस्टेनेबिलिटी में इंटीग्रेटेड पीएचडी पूरी की। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट में डिप्लोमा हासिल किया।

जल प्रबंधन में निभाई अहम भूमिका

सतबीर सिंह कादियान ने बतौर मुख्य अभियंता हरियाणा में कई कार्यक्रमों की शुरुआत की। प्रदेश में जल संकट और जल दोहन को रोकने की योजना तैयार की। हरियाणा में अटल भूजल योजना को सफल बनाने में सतबीर सिंह कादियान और उनकी टीम की भूमिका अहम थी। केंद्र सरकार ने यह योजना उन क्षेत्रों के लिए शुरू की थी, जो जल संकट से जूझ रहे थे। योजना के माध्यम से जल संकट को प्रबंधित किया गया। 

 

यह भी पढ़ें: लद्दाख के लिए अनुच्छेद 371 की कवायद क्यों, इससे क्या हो सकता है?

 

सतबीर सिंह कादियान ने जल संकट से जूझने वाले दक्षिण हरियाणा में माइक्रो इरिगेशन, धान की सीधी बुवाई और 'मेरा पानी मेरी विरासत' से जैसे फसल विविधीकरण कार्यक्रम से सफल बनाया। नतीजा यह हुआ कि हरियाणा में पानी का दोहन कम हुआ और यह पानी उन क्षेत्रों तक भेजा गया, जहां गर्मी के मौसम में संकट होता है। जल संकट से कैसे निपटा जाए, पानी को कैसे बचाया जाए? सतबीर सिंह कादियान की टीम ने नुक्कड़ नाटक, महिला स्वयंसेवक और भूजल रथ के माध्यम से लोगों को जागरुक किया।

Related Topic:#haryana news#Haryana

और पढ़ें