देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने उच्च न्यायपालिका में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक समुदाय के कम प्रतिनिधित्व का मुद्दा उठाया। सवाल उठाया कि हाल ही में न्यायिक नियुक्तियों की सिफारिश में योग्यता और समावेशिता की पूरी तरह से अनदेखी की गई है।
बीआर गवई ने संसदीय आंकड़ों का हवाला दिया और कहा कि जनवरी 2021 से जनवरी 2026 के बीच हुई न्यायिक नियुक्तियों में लगभग 80% लोग अगड़ी जातियों से थे, जबकि ओबीसी का प्रतिनिधित्व करीब 14 फीसद था। उन्होंने समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की है। हालांकि उन्होंने अपने पत्र में किसी समुदाय का नाम नहीं लिया। बता दें कि बीआर गवई देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश थे। वे 23 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हुए थे।
यह भी पढ़ें: 'हमारा रुख नहीं बदला', परिसीमन बिल पर स्टालिन ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
कॉलेजियम सिस्टम पर उठाया सवाल
पूर्व सीजेआई ने कॉलेजियम प्रणाली की जवाबदेही पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कहा कि भले ही अनुच्छेद 124(2) के तहत सुप्रीम कोर्ट के जजों की नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रपति के पास है, लेकिन कॉलेजियम की सिफारिशें अब निर्णायक भूमिका निभाने लगी हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली ने न तो कॉलेजियम को जवाबदेह बनाया है और न ही राष्ट्रपति को उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी से मुक्त किया है।
'5 फीसद आबादी, 80% जज'
तीन पन्नों के अपने पक्ष में बीआर गवई ने आरोप लगाया कि समाज के एक खास वर्ग के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि देश की आबादी में पांच प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी वाले एक समुदाय का उच्चतम न्यायालय में 40 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व रहा है।
यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा: 2027 के लिए अभी से तैयारी, यह होगा नया वैकल्पिक रास्ता
'2018 से अब तक 22 जज एसी वर्ग से'
आंकड़ों के हवाले से बताया कि 2018 से अब तक उच्च न्यायालयों में नियुक्त 715 न्यायाधीशों में से केवल 22 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति, 89 अन्य पिछड़ा वर्ग और 37 अल्पसंख्यक समुदायों से थे। पूर्व प्रधान न्यायाधीश ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा कि संवैधानिक अदालतों के मोटे तौर पर हर चार में से तीन न्यायाधीश सामान्य वर्ग से थे।