logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किरण बेदी ने PM मोदी को सुझाया छात्रों से निपटने का तरीका, कहा जैसे BSF...

पूर्व आईपीएस किरण बेदी ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में छात्रों से निपटने के लिए केंद्र की मोदी सरकार को सुझाव दिया है।

Kiran Bedi

किरण बेदी। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। इस बीच देश की पूर्व आईपीएस और पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी ने कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को लेकर केंद्र की मोदी सरकार को सुझाव दिया है।

 

किरण बेदी ने पीएम नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह को सुझाव देते हुए कहा है कि जिस तरह से बॉर्डर पर सेना से आगे BSF को तैनात किया जाता है। ठीक वैसे ही इस छात्र आंदोलन को संभालने के लिए पुलिस से आगे सिविल डिफेंस को तैनात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस के पास लाठी-डंडे या हथियार ना हो और जरूरत पड़ने पर पुलिस का आगे किया जाए।

 

यह भी पढ़ें: कल CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, 26 को उद्धव और राज ठाकरे उतरेंगे मैदान में

 

लाठीचार्ज के बाद स्थितियां काफी तनावपूर्ण

 

दरअसल, दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों की प्रदर्शनकारियों पर 20 जुलाई को लाठीचार्ज के बाद स्थितियां काफी तनावपूर्ण हो गई हैं। पहले पुलिस ने छात्रों की बर्बरकापूर्वक पिटाई की, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने इसके बदले में कई बार सुरक्षाकर्मियों के ऊपर हमला किया है। इन हमलों में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।  

 

इसे देखते हुए किरण बेदी ने सिविल डिफेंस को आगे करने का सरकार को सुझाव दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके लोगों को अपनी सलाह पर विचार करने की सलाह दी है। 

 

 

 

किरण बेदी ने कहा क्या है?

 

उन्होंने कहा, 'दोस्तों, हमारे पास छात्र आंदोलन से निपटने का एक हल है। कृपया इसे सुनें। सिविल डिफेंस डिफेंस की पहली लाइन हो सकती है, ठीक वैसे ही जैसे BSF बॉर्डर पर होती है। दंगा पुलिस (RAF) सिर्फ जरूरत के आधार पर सुरक्षा के लिए स्टैंडबाय रहती है। आप मेरा पिछला ट्वीट देख सकते हैं जिसमें इसे समझाया गया है। सिविल डिफेंस पहले से ही सभी राज्यों में मौजूद है। इसे उन्नत किया जा सकता है।'

 

यह भी पढ़ें: खराब गोला-बारूद से 62 करोड़ का नुकसान, रक्षा मंत्रालय को PAC की फटकार

 

दरअसल, जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा जा रहा है। इस आंदोलन के बीच में मारपीट की भी खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें पुलिस-सुरक्षाकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथापाई हो रही है। इसी हाथापाई में दिल्ली पुलिस के दो जवान बुधवार (22 जुलाई) को घायल हो गए। 


और पढ़ें