एयर इंडिया के फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रहे एक पैसेंजर विमान को बुधवार सुबह बम रखे होने की धमकी के बाद जयपुर भेजा गया। यह भी कहा जा रहा कि विमान के हाइजैक का अलर्ट जारी हुआ, जिसके बाद जयपुर में लैंड कराया गया। यहां विमान की इमजेंसी लैंडिंग कराई गई।
फ्लाइट संख्या AI 2030 वाले बोइंग 787-9 विमान ने जयपुर में इमजेंसी लैंडिंग की और सुरक्षा जांच के लिए उसे आइसोलेशन बे में ले जाया गया। असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर शिव दयाल ने बताया कि एयर पोर्ट के अधिकारियों ने पुलिस को बम की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली उड़ान की आपात लैंडिंग के बारे में जानकारी दी थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के लग्जरी होटल में मृत मिला AIR India का पायलट, कॉल करता रहा भाई
'यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया '
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों 'आइसोलेशन बे' में विमान की जांच की। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि विमान के सभी सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारा गया है। उन्हें टर्मिनल भवन में बैठाया गया है। यात्रियों और विमान में सवार कुल लोगों की संख्या के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।
यह भी पढ़ें: एयर इंडिया: पायलट पर एक्शन की सिफारिश, हाइड्रोलिक सिस्टम में आई थी खराबी
जब विमान मुंबई फ्लाइंग इन्फॉर्मेशन रीजन (FIR) में था तब पायलट ने 'सक्वाक कोड 7500' दबाया। यह गैर कानूनी हस्तक्षेप का संकेत देता है। विमान को इमरजेंसी हाल में जयपुर डायवर्ट कर दिया गया है। विमान में सवार यात्रियों की संख्या के बारे में नहीं पता चल सका है।