logo

ट्रेंडिंग:

रान्या राव: पिता IPS, बेटी हिरोइन लेकिन गोल्ड स्मगलिंग में गिरफ्तार

कन्नड़ फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री रान्या राव बेंगलुरु में 14 किलो सोने के साथ गिरफ्तार हुई हैं। उनके पिता डीजीपी रैंक के पुलिस अधिकारी रहे हैं।

Ranya Rao

सैंडलवुड अभिनेत्री रान्या राव। (Photo Credit: ActressRanyaOfficial)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

कन्नड़ फिल्म एक्ट्रेस रान्या राव बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हो गई हैं। सोमवार रात उन्हें 14.8 किलोग्राम सोने के साथ एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। डॉयरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार किया है. उन्हें इकोनॉमिक ऑफेंस कोर्ट में पेश किया गया, अब उन्हें अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

रान्या राव, कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार सुदीप के साथ माणिक्य फिल्म में नजर आ चुकी हैं। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। वह कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। पुलिस यह जांच करने की कोशिश कर रही है कि वह सोने की तस्करी के गिरोह की सदस्य हैं या कहीं या यह काम वह अकेले ही कर रही हैं। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की तलाशी में जुटी है।

यह भी पढ़ें: 'डब्बा कार्टेल' में नौकरानी बनकर छाईं निमिषा, जानें कौन हैं


कैसे खुला स्मगलिंग का राज?

पुलिस ने कहा है कि वह महज 15 दिनों में 4 बार दुबई गईं। जब वह सोमवार को लौंटी तो पुलिस को शक हुआ और जांच हुई तो हैरान रह गई। रान्या राव की उम्र 33 साल है। वह कर्नाटक के IPS अधिकारी के रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। वह कर्नाटक में पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन में DGP हैं। 

15 दिन में 4 बार दुबई की ट्रिप
रान्या राव बेंगलुरु एयरपोर्ट पर दुबई से अमीरात की फ्लाइट के जरिए पहुंची। वह लगातार विदेश दौरा कर रही थीं। वह पुलिस की रडार पर आ गई थीं। रान्या राव 15 दिनों में 4 बार दुबई गईं। पुलिस को लगा कि वह कुछ संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- 'सनम तेरी कसम 2' में सरू का रोल निभाएंगी मावरा! खुद दिया हिंट

 
शुरुआती जांच में पता चला है कि वह अपने कनेक्शंस का इस्तेमाल करके हर बार बाहर निकल जाती थीं। स्थानीय पुलिस उन्हें वहां से बाहर निकाल लाती थी। 

कपड़ों में छिपाकर तस्करी के आरोप

जांच में यह पता चला है कि वह ज्यादातर गोल्ड पहनकर ही जाती थीं और कुछ सोना वह अपने कपड़ों में छिपा लेती थीं। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उनके IPS रिश्तेदार को इस बात की खबर थी या नहीं या वे भी उनकी मदद ही कर रहे थे। पुलिस उनके पूछताछ कर रही है। 

ये भी पढ़ें- 'आश्रम' के बाबा निराला को कई बार आया वर्टिगो अटैक, क्या है ये बला?


रान्या के पिता ने क्या कहा?

रान्या के पिता ने कहा है, '4 महीने पहले उसने जतिन हुकेरी से शादी की थी। तब से वह हमार संपर्क से बाहर है। हम उसकी या उसके पति की गतिविधियों को नहीं जानते हैं। यह हमारे लिए दुखद है। अगर कानून तोड़ा है तो सजा मिलेगी।'

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap