logo

ट्रेंडिंग:

GST में बदलाव, सरकार के 'बचत उत्सव' पर क्या कह रही जनता?

भारत में 22 सितंबर से लागू हुए नए जीएसटी बदलावों में रोजमर्रा की कई चीजों पर टैक्स घटाकर 5% कर दिया गया है। सरकार के इस कदम से गरीब और मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी और लोग इसे ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के रूप में मना रहे हैं।

PM Modi

पीएम मोदी, Photo Credit- PTI

पूरे भारत में गुड्स और सर्विस टैक्स (जीएसटी) में हुआ नया बदलाव 22 सितंबर को देश भर में लागू हो गया। इस बार के बदलाव में सरकार ने आम लोगों को बहुत बड़ी राहत पहुंचाने की कोशिश की है। कई चीजों की दरों में कटौती की गई है। सरकार इस बदलाव को 'जीएसटी बचत उत्सव' के रूप में देश भर में मना रही है। नई दरों के लागू होने के बाद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया। लोगों का यह मानना है कि इस कदम से गरीब और मध्यम वर्ग को बहुत फायदा होगा। देश की राजधानी दिल्ली और अन्य जगहों से लोगों ने अपनी राय शेयर की।

 

जीएसटी के नए दरों में कई चीजें खासकर जो रोजमर्रा की चीजें हैं वे 5 प्रतिशत की टैक्स स्लैब में आएंगी। इसमें खाने-पीने की चीजें, दवाइयां, साबुन, टूथब्रश, टूथपेस्ट, हेल्थ, इंश्योरेंस जैसी कई चीजें और सेवाएं इसी दर के तहत आएंगी। रविवार 21 सितंबर को प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि यह नई शुरुआत आत्मनिर्भर भारत और समावेशी विकास की दिशा में एक बहुत जरूरी कदम होगा।

 

यह भी पढ़ें- GST सुधार लागू, TV से दवाई तक, कौन सी चीजें हुईं सस्ती? लिस्ट देखिए

 

नई दरों पर क्या है जनता की राय?

 

जीएसटी की नई दरों के बारे में लोगों की देश के कई जगहों से अपनी-अपनी राय आ रही हैं। दिल्ली के रहने वाले रविशंकर कुमार ने बताया कि मिडिल क्लास परिवारों के लिए इसके कई फायदे हैं। घी, मक्खन, दूध या आइसक्रीम, सभी चीजों की कीमतें कम हो गई हैं। डेयरी प्रोडक्ट में जो हर महीने खर्च होता है उसमें भी फायदा मिलेगा।

 

एक अन्य निवासी साहिल ने भी इस कदम का स्वागत करते हुए कहा, 'आइसक्रीम, मक्खन और अन्य दूध से बनी चीजों के दाम कम हो गए हैं। यह मोदी सरकार का एक अच्छा कदम है।'

 

दिल्ली के एक अन्य निवासी वीके बघेल ने कहा, 'यह आज से शुरू हो रहा है, फिर हम देखेंगे कि चीजें कितनी सस्ती होती हैं। दूध की कीमतें कम नहीं हुई है, लेकिन जब लोग अन्य उत्पाद खरीदें, तब हमें इसका असर पता चलेगा।'

 

यह भी पढ़ें- EPFO ने किए 3 नए सुधार, पासबुक से लेकर क्लेम सेटलमेंट में होगी आसानी

 

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के एक किसान ने जीएसटी दरों में कटौती का स्वागत करते हुए कहा कि इससे ट्रैक्टर जैसे खेती के लिए जरूरी उपकरणों की कीमतों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'पहले जीएसटी 4 स्लैब में हुआ करता था और अब 2 स्लैब में है। इससे किसानों को लंबे समय में फायदा होगा क्योंकि खाद पर 50 रुपये प्रति बैग की छूट दी गई है। ट्रैक्टर खरीदते समय 40-50 हजार रुपये का फर्क पड़ेगा जो हमारे लिए फायदेमंद है। हम इस कदम का स्वागत करते हैं। इन सुधारों से समाज के हर वर्ग को फायदा होगा।'

 

 

जीएसटी सुधारों पर मुंबई के रहने वाले जयेश वालिया ने कहा, 'सभी के लिए चीजें सस्ती हो जाएंगी। यह एक अच्छा विकास और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाला कदम है। अगर मेड इन इंडिया आगे बढ़ता है, तो यह हम सभी के लिए अच्छा होगा।'

 

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रहने वाले आलोक कुमार श्रीवास्तव कहते हैं, 'जीएसटी स्लैब कम होने से गरीब और मध्यम वर्ग को बहुत फायदा होगा। सभी दूध की चीजों की कीमतों में कमी आई है। ऑटोमोबाइल भी कम दामों पर मिलेंगें। मैं इसके लिए पीएम मोदी का धन्यवाद करता हूं।'

 

 

 

22 सितंबर 2025 से भारत में GST की नई दरें लागू हो गई हैं। साल 2017 के बाद इसे सबसे बड़ा टैक्स सुधार है। सरकार ने GST स्लैब को 4 से घटाकर 2 कर दिया है, जिससे कई जरूरी सामान सस्ते हो गए हैं। कई सेवाएं भी अब सस्ती हो जाएंगी। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी।

 

Related Topic:#GST

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap