logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जिस क्रूज में फैला हंता वायरस, वहां मौजूद भारतीयों का हाल क्या है?

हंतावायरस से संक्रमित भारतीयों को नीदरलैंड्स में रोका गया है। उन्हें अलग रखा गया है और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

Hantavirus outbreak

प्रतीकात्मक तस्वीर। AI इमेज। Photo Credit: ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्पेन के टेनेरिफ में हंता वायरस से प्रभावित क्रूज जहाज 'एमवी होंडियस' पर सवार दो भारतीय क्रू सदस्य पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं देखे जा रहे हैं। भारतीय दूतावास ने रविवार कहा है कि दोनों भारतीय क्रू सदस्यों को जहाज से निकालकर नीदरलैंड ले जाया गया है। 

दोनों भारतीयों को हेल्थ प्रोटोकॉल के तहत अलग और निगरानी में रखा गया है। भारतीय राजदूत स्पेन की सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं और दोनों भारतीयों की सुरक्षा और स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: जिस क्रूज में फैला हंतावायरस, उस पर 2 भारतीय भी थे सवार; कैसी है तबीयत?

भारतीय नागरिकों का हाल क्या है?

दोनों भारतीयों में हंता वायरस के लक्षण सामने नहीं आए हैं। एहतियातन उन्हें अलग रखा गया है, जिससे यह वायरस किसी और में न फैले। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। 

किस हाल में हैं संक्रमित 5 यात्री?

फ्रांस ने कहा है कि क्रूज जहाज पर सवार 5 फ्रांसीसी यात्रियों में से एक में वापसी के दौरान विमान में लक्षण दिखे थे। फ्रांसीसी प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कहा है कि कि सभी पांच यात्रियों को तुरंत सख्त आइसोलेशन में रख दिया गया है। उन्हें मेडिकल जांच और इलाज दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: जिस क्रूज में फैला हंतावायरस, उसके यात्री कहां हैं, इस भविष्यवाणी की चर्चा क्यों

140 से ज्यादा लोगों में लक्षण दिखे

रविवार को जहाज के पहले ग्रुप के यात्री छोटी नावों से उतरने लगे। डच झंडे वाला जहाज एमवी होंडियस रविवार सुबह टेनेरिफ के ग्रानाडिला पोर्ट पहुंचा। स्पेन के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, जहाज पर मौजूद 140 से ज्यादा लोगों में वायरस के लक्षण दिखे हैं। 

कैसे फैलता है हंता वायरस?

हंता वायरस, चूहों के मूत्र और मल से फैलता है। यह इंसान से इंसान में बहुत कम फैलता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के प्रमुख टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने कहा कि आम लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह कोविड जैसा नहीं है और आम जनता के लिए खतरा बहुत कम है।

 

Related Topic:#Health News

और पढ़ें