logo

मूड

ट्रेंडिंग:

दिल्ली को वायु प्रदूषण से राहत देगा हरियाणा, नायब सैनी सरकार ने बनाया प्लान

हरियाणा सरकार फसलों के अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर ‘पराली सुरक्षा बल’ तैनात करेगी।

Delhi pollution

हरियाणा सरकार सुरक्षा बल तैनात करेगा। Photo Credit- ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हरियाणा सरकार फसलों के अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जिला और प्रखंड स्तर पर ‘पराली सुरक्षा बल’ तैनात करेगी, जिसमें पुलिस कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही कृषि और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। अधिकारियों जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए उठाया जा रहा है।

 

हरियाणा सरकार खेतों में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखने के लिए देर शाम की गश्त तेज करने के साथ-साथ ड्रोन का भी इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, फसल अवशेष प्रबंधन मशीनरी के बेहतर इस्तेमाल के लिए किसानों को 1,200 रुपये प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'खराब लाइटिंग, टूटी दीवारें' गैंगरेप के बाद आस्था कुंज पार्क में सुरक्षा का खतरा

राज्य में धान की खरीद भी जल्द शुरू

हरियाणा सरकार के अधिकारियों के अनुसार, ये कदम धान की कटाई के मौसम से पहले पराली जलाने की समस्या को पूरी तरह खत्म करने के लिए हरियाणा की कार्ययोजना का हिस्सा हैं। राज्य में धान की खरीद भी जल्द शुरू होने वाली है।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने के कारण?

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारणों में पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं को अक्सर जिम्मेदार माना जाता है। अक्टूबर-नवंबर में धान की कटाई और रबी फसल, खासकर गेहूं की बुवाई के बीच कम समय होने के कारण कई किसान खेतों को जल्दी साफ करने के लिए फसलों के अवशेष या पराली जला देते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 13 थानों को छोड़ पूरा मणिपुर अशांत क्षेत्र घोषित, केंद्र ने क्यों उठाया ये कदम?

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने बृहस्पतिवार को पराली जलाने की समस्या को खत्म करने के लिए राज्य की कार्ययोजना और वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।


और पढ़ें