logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बहुत अच्छे इंफ्लुएंसर हैं, कुर्सी छोड़ दें', PM मोदी पर बोले अभिजीत दीपके

CJP के मुखिया अभिजीत दीपके ने PM मोदी पर तंज कसते हुए कहा है कि वह बहुत अच्छे इंफ्लुएंसर हैं और उन्हें प्रधानमंत्री का पद छोड़कर यही काम करना चाहिए।

abhijeet dipke and narendra modi

अभिजीत दीपके और पीएम मोदी, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुखिया अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो बनाने पर तंज कसा है। अभिजीत दीपके ने कहा है कि वह (नरेंद्र मोदी) अच्छे इंफ्लुएंसर हैं इसलिए उन्हें प्रधानमंत्री का पद छोड़कर इंफ्लुएंसर ही बन जाना चाहिए। लंबे समय के बाद महाराष्ट्र में अपने घर पहुंचे अभिजीत दीपके ने बुधवार को कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि छात्रों का गुस्सा अभी ठंडा नहीं हुआ है। उन्होंने एक बार फिर से कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो यह आंदोलन फिर से होगा और पिछली बार से बड़ा होगा। अभिजीत दीपके ने चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि एक स्टूडेंट पर लाठी पड़ी तो यह ध्यान रखें कि एक स्टूडेंट के घर में चार वोट हैं।

 

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर, औरंगाबाद पहुंचे अभिजीत दीपके ने लोकसभा में पास हुए ऐंटी पेपर लीक बिल पर कहा कि सिर्फ उसी से समस्या हल नहीं होगी। उन्होंने फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहली सुनवाई के दिन CBI के वकील के ना पहुंचने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि आप चाहे कितने भी कानून बना दें लेकिन जब तक उसे लागू करने वाले लोग अच्छे नहीं होंगे तो कानून का मतलब ही क्या है?

 

यह भी पढ़ें: 'पॉलिटिक्स मत करिए', थाने में पुलिस अफसर से क्यों बहस करने लगे प्रशांत किशोर?

PM मोदी के बारे में क्या बोले अभिजीत दीपके?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रील्स और वीडियो के बारे में सवाल पूछे जाने पर अभिजीत दीपके ने कहा, 'मुझे लगता है कि उनको इन्फ्लुएंसर बनना चाहिए। इंफ्लुएंसर के तौर पर वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री की कुर्सी छोड़ दें, इंफ्लुएंसर बन जाएं। प्रधानमंत्री का काम कोई और कर लेगा।' छात्रों के खिलाफ एफआईआर के मुद्दे पर अभिजीत दीपके ने कहा है कि अगर वापस नहीं लिया गया तो फिर से आंदोलन होगा।

उन्होंने आगे कहा, 'इस सरकार को यह बात समझनी चाहिए कि स्टूडेंट्स का गुस्सा कम नहीं हुआ है। अगर उन्हें लगता है कि एक धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने से यह गुस्सा ठंडा हो जाएगा तो ऐसा नहीं है। गुस्सा बहुत ज्यादा है लोगों में और जरूरत पड़ी तो यह आंदोलन फिर होगा और जो पिछला हुआ उससे भी बड़ा होगा।' कंगना रनौत की टिप्पणियों पर अभिजीत दीपके ने कहा है कि वह सीरियस नेताओं पर ही जवाब देंगे।

 

यह भी पढ़ें: एडमिशन नहीं मिला तो हैक कर ली IIT की वेबसाइट, फिर बोला- स्किल दिखा रहा था

 

बिहार में AK-47 के इस्तेमाल पर अभिजीत दीपके ने कहा, 'एक जमाना हुआ करता था जब AK-47 का इस्तेमाल आतंकियों के खिलाफ होता था। सेना और पुलिस इसका इस्तेमाल स्थानीय गुंडों पर भी नहीं करती थी। यह सरकार स्टूडेंट्स के खिलाफ AK-47 इस्तेमाल कर रही है यानी अपने देश के स्टूडेंट्स से आतंकियों जैसा बर्ताव कर रही है। अगर यह सरकार अभी भी नहीं सुधरती है तो चुनाव आ रहे हैं और स्टूडेंट्स उसे सुधार देंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह सिर्फ वोट की भाषा समझते हैं तो मैं उसी में समझाना चाहता हूं। अगर एक स्टू़डेंट्स पर अगर लाठी या पैलेट गन चली तो उसके घर में 4 वोट हैं, वे आपके कम हो जाएंगे। वक्त है अभी भी सुधर जाओ।    ' 


और पढ़ें