logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'पॉलिटिक्स मत करिए', थाने में पुलिस अफसर से क्यों बहस करने लगे प्रशांत किशोर?

जन सुराज पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रशांत किशोर थाने पहुंचे। जब एसएचओ उन्हें हिरासत में लिए गए कार्यकर्ताओं की जानकारी नहीं दे पाए तो प्रशांत किशोर भड़क गए।

Prashant KishoR

थाने में प्रशांत किशोर, Photo Credit: Jan Suraj

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बिहार में जन सुराज पार्टी के करीब 20 नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद प्रशांत किशोर देर रात जक्कनपुर थाना पहुंच गए। थाने में उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई। थाने के अंदर प्रशांत किशोर बेहद नाराज नजर आए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ उनकी तीखी नोंकझोक हुई। इस दौरान प्रशांत किशोर के साथ बड़ी संख्या में पार्टी के अन्य नेता मौजूद थे लेकिन पुलिस उन्हें नहीं बता पा रही थी कि उनके साथियों को हिरासत में लेकर कहां रखा गया है। 

 

जन सुराज ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा, 'जक्कनपुर थाना में बैठे हैं प्रशांत किशोर। थाने के पुलिसकर्मी ये बता नहीं रहे हैं कि उन्होंने किस जुर्म में जन सुराज के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है और उन्हें कहां रखा गया है? बांकीपुर की जनता समेत पूरा बिहार देख रहा है कि हार के डर से हताश भाजपा कौन सा खेल रही है?'

 

यह भी पढ़ें: कहीं रेड तो कहीं ऑरेंज, भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने जारी कर दिया अलर्ट

 

पुलिस से हुई नोंकझोक

प्रशांत किशोर ने पुलिस थाने में पुलिसकर्मियों से पूछा की उनके साथी को थाने में 4 घंटे तक रखा गया और उसके बाद उसे कहां ले जाया गया इसका जवाब दीजिए। हालांकि, पुलिस वाले इस बात का कोई ठोस जवाब दे नहीं पा रहे थे। प्रशांत किशोर ने कहा कि वह हमारा कार्यकर्ता है और हमारे साथ था इसलिए हमें जानने का अधिकार है। पुलिस वाला प्रशांत किशोर से कहता रहा कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। प्रशांत किशोर कहते हैं कि अगर आपको नहीं पता है तो किसे पता है। इसके जवाब में पुलिस वाला कहता है कि क्या मुझे बताना पड़ेगा कि इसे किसे पता होगा। इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पॉलिटिक्स मत करिए। 

 

पुलिस से भिड़े प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर इस दौरान काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने पुलिस वाले से कहा कि आपने हमारे दो लोगों को कई घंटों तक थाने में रखा और अब आप कह रहे हैं कि आपको नहीं पता है वे कहां हैं। पुलिस वाला प्रशांत किशोर को समझाता रहा कि आप बड़े अधिकारियों से बात कर लें। पुलिस ने कहा, 'आप हमारे पास क्यों आए हैं। हमको आश्चर्य लग रहा है। वो भी इस तरीके से।'

 

 

प्रशांत किशोर ने कहा, 'बिहार की जनता देखे कि आप लोग हम लोगों के साथ क्या कर रहे हैं। बिहार की जनता को समझ में आना चाहिए आप लोग क्या कर रहे हैं।' पुलिसकर्मी ने कहा कि ये तो राजनीति आप मेरे ऊपर दिखा रहे हैं। उसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि राजनीति। पुलिसकर्मी ने कहा कि हम वर्दी उतारकर छोड़ देंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि आप उतारकर छोड़ दीजिएगा तो हम पकड़ लेंगे क्या। पुलिसकर्मी ने कहा कि हमको धमकी मत दीजिए सर। पूरे मीडिया के सामने आप हमको धमकी दे रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: एडमिशन नहीं मिला तो हैक कर ली IIT की वेबसाइट, फिर बोला- स्किल दिखा रहा था

काफी देर चली बहस

गौरतलब है कि आज बिहार में उपचुनाव में वोटिंग होनी है और प्रशांत किशोर इस चुनाव में खुद पहली बार मैदान में हैं। ऐसे में वह जमकर प्रचार कर रहे हैं। जब उनके साथियों को पुलिस ने उठाया तो वह गुस्सा गए और पुलिस थाने चले गए। इसके बाद उनके और पुलिस के बीच घंटों बहस हुई। इस दौरान मीडिया के कैमरे भी वहां मौजूद थे और अब इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों की ओर से कहा गया कि जन सुराज के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्हें बस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हिरासत में रखा गया है। पुलिसकर्मी ने एसएचओ को चेतावनी दी कि अगर हमारे कार्यकर्ताओं को कुछ हुआ तो उनका सस्पेंड होना तय होगा। 


और पढ़ें