logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी और कोहरा, पहाड़ों पर बर्फबारी, अब क्या करवट लेगा मौसम

इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर दिखने लगेगा और तापमान सामान्य से 3-5°C ज्यादा रह सकता है। वहीं, फरवरी के आखिरी दिनों और मार्च की शुरुआत में पहाड़ों पर दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

Warm day in Jaisalmer

जैसलमेर में मौसम, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आने वाले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में पारा धीरे-धीरे चढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे इस हफ्ते गर्मी सामान्य से अधिक महसूस होगी। हालांकि, पंजाब और ओडिशा के कुछ हिस्सों में 25 फरवरी की सुबह घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। हिमालयी क्षेत्रों में 27 फरवरी और फिर 2 मार्च से दो पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देंगे। 

 

इन दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है। दूसरी ओर, अंडमान-निकोबार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और साथ ही 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें: इजरायल के दौरे पर पीएम मोदी; ट्रेड, डिफेंस से सिक्युरिटी तक क्या है एजेंडा?

 

पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण-पूर्वी राज्यों में बारिश

तापमान का मिजाज

मौसम विभाग की माने तो मध्य और पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों तक तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़त होगी, जिसके बाद मौसम स्थिर रहने की उम्मीद जताई गई है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर सबसे ज्यादा दिखेगा, जहां तापमान सामान्य के मुकाबले 5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है।

 

तटीय राज्य की बात करें तो महाराष्ट्र में शुरुआती दो दिन राहत रहेगी लेकिन उसके बाद के 5 दिनों में गर्मी 2-3 डिग्री तक बढ़ जाएगी।

बारिश और बिजली की चेतावनी

25 और 26 फरवरी को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल जैसे इलाकों में बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

 

पूर्वोत्तर के राज्यों की बात करें तो असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और लक्षद्वीप में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें: 30 साल पुराना, ब्लैक बॉक्स भी नहींं, झारखंड विमान हादसे में अब क्या पता चला?

पहाड़ी क्षेत्रों में बदलाव 

महीने के अंत में यानी 27 और 28 फरवरी को पहाड़ों पर घूमने जाने वालों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम करवट लेगा और हल्की बर्फबारी हो सकती है।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें