logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर जारी

उत्तर-पश्चिम भारत में इस हफ्ते गर्मी दस्तक दे रही है, जहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। वहीं पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी और दक्षिण में बारिश के आसार हैं।

Snowfall in Kullu

कुल्लू में बर्फबारी, Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

अगले कुछ दिन उत्तर और मध्य भारत के लिए काफी गर्म रहने वाले हैं। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, मैदानी इलाकों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे फरवरी के आखिर और मार्च की शुरुआत में ही लोगों को समय से पहले गर्मी का अहसास होने लगेगा। दूसरी तरफ, पहाड़ों पर मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। 

 

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जिसका असर मैदानी इलाकों की हवाओं पर भी पड़ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बाबुल सुप्रियो से राजीव कुमार तक, TMC ने किस-किस को उतारा

गर्मी का बढ़ता असर

मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। अगले 7 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे हिस्सों में तापमान सामान्य से 3-5°C अधिक रहने की उम्मीद है।

मध्य भारत का हाल

मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भी हफ्ते के अंत तक गर्मी बढ़ेगी। यहां भी तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा रह सकता है। खासकर गुजरात के कुछ इलाकों में 4 और 5 मार्च को न सिर्फ गर्मी बल्कि उमस भी परेशान कर सकती है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश

हिमालयी क्षेत्र में 28 फरवरी और फिर 3-4 मार्च को पश्चिमी हिमालय के इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं 2 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे जम्मू-कश्मीर और आसपास के ऊंचे इलाकों में मौसम बदलेगा।

 

यह भी पढ़ें: यूट्यूब पर गिनाते थे इस्लाम की खामियां, घर में घुसकर रेत दिया गला

देश के अन्य हिस्सों का मौसम

दक्षिण भारत के राज्यों खासकर तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की गई है, जो फिलहाल जारी रह सकती है। केरल में भी 28 फरवरी को गरज-चमक के साथ छिटपुट बुंदाबांदी पड़ने की संभावना है।

 

पूर्व और उत्तर-पूर्व राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाकों में 1 मार्च तक छिटपुट बारिश और बिजली गिरने के आसार हैं।

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें