दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि 7 और 8 अप्रैल से दिल्ली में गर्मी बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच तक पहुंच सकता है। देश के कई राज्यों में मौसम बदलने वाला है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में भी भीषण गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने कहा है कुछ इलाकों में लू जैसी हवाएं चल सकती हैं। शुक्रवार को दिल्ली में तापमान 38.4 डिग्री तक पहुंच गया था, यह सामान्य औसत से 4.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस तक रहा। दिल्ली में हीटवेव 5 का असर 5 से 8 अप्रैल तक नजर आएगा।
5 अप्रैल को अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री और न्यूनतम 18-20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 6 अप्रैल को गर्मी बढ़ेगी, अधिकतम 39-41 डिग्री और न्यूनतम 19-21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 7 अप्रैल को तापमान और बढ़कर अधिकतम 40-42 डिग्री और न्यूनतम 20-22 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 40° न्यू नॉर्मल! खाने-पीने से लेकर नौकरियों तक, गर्मी कितनी खतरनाक?
उत्तर भारत में लू का अलर्ट
दिल्ली समेत उत्तर भारत में 8 अप्रैल को भी यही स्थिति बनी रहेगी, जिसमें अधिकतम 40-42 डिग्री और न्यूनतम 21-23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिन में गर्मी की लहर जारी रहेगी, लेकिन रातें गर्म नहीं होंगी। 9 और 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ, दक्षिण हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 5 से 9 अप्रैल तक, हिमाचल प्रदेश में 5 से 7 अप्रैल तक, पंजाब और गुजरात में 6 से 9 अप्रैल तक, पश्चिम राजस्थान में 5 से 10 अप्रैल तक, पूर्व राजस्थान में 6 से 10 अप्रैल तक, और पश्चिम मध्य प्रदेश में 7 से 10 अप्रैल तक लू की चेतावनी दी है।
सामान्य से ज्यादा पड़ेगी गर्मी
अप्रैल से जून तक देशभर में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ेगी। हीट वेव की संख्या में इजाफा होगा। साल 2019 में हीट वेव वाले दिनों की संख्या 276दर्ज की गई, 2024 में यह आंकड़ा 554 दिन हो गई। हर शहर में हीट वेव का आंकड़ा अलग-अलग दिनों को जोड़कर तैयार किया जाता है। इस वजह से इन्हें ऐसे गिना गया है। मौसम विभाग, हीट वेव की गणना पद्धति यही है।
यह भी पढ़ें: हीटवेव ने किया बिजली की मांग में 41% का इजाफा, क्या कहती है रिपोर्ट?
बारिश कहां होगी?
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गरज तड़क के साथ बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार वाली हवाएं चल सकती हैं। 5 और 6 अप्रैल को अंडमान-निकोबार, ओडिशा और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल, मेघालय और असम में 5-6 अप्रैल को भारी बारिश की संभावना है।