logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पानी में बहे सिलेंडर, कहीं बाइक समेत आदमी ही बह गया, बारिश की खौफनाक तस्वीरें

देशभर में जारी भारी बारिश के बीच कई जगहों से खौफनाक तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। भारी बारिश के कारण लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Rain

भारी बारिश के कारण तबाही, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मॉनसून की एंट्री के साथ ही देशभर में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। सोशल मीडिया पर बारिश के कारण जलभराव की तस्वीरें आ रही हैं और कई जगहों पर बारिश के कारण हुई तबाही की तस्वीरें भी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र में भारी बारिश तबाही मचा रही है और इस बीत कई वीडियो में लोगों ने इस तबाही को देखा भी। इसकी एक खौफनाक तस्वीर रायगढ़ से सामने आई है, जहां भारी बारिश के बीच अचानक आई बाढ़ में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के करीब 1200 गैस सिलेंडर खिलौनों की तरह पानी में बह गए।

 

सोशल मीडिया पर बाढ़ के पानी के साथ कई सिलेंडर बहते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि पानी HPCL की रिफिलिंग प्लांट में घुस गया था और वहां रखे खाली सिलेंडर अपने साथ बहाकर ले गया। तेज बहाव के साथ बहते हुए सिलेंडर सीधे आगे जाकर उफनती हुई पातालगंगा नदी में जा गिरे। करीब 1200 सिलेंडर पानी में तैरते हुए नजर आए। 

 

यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

रेलवे ट्रैक जलमग्न

महाराष्ट्र में कई जगहों से इस तरह की तस्वीरें भी सामने आई जहां सड़कों पर और रेलवे ट्रैक जलमग्न नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण कई जगहों पर रेलवे ट्रैक जलमग्न हो गए हैं।

लापरवाही बन सकती है जानलेवा

दिल्ली के स्वरूप नगर से हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिससे सिर्फ जलभराव नहीं बल्कि सिस्टम की लापरवाही भी दिखती हैं। भारी बारिश के बाद हुए भीषण जलभराव के कारण स्कूल की बच्चियों को रास्ता पार करने के लिए हाई वोल्टेज बिजली के ट्रांसफार्मर के पिंजरे का सहारा लेकर जाना पड़ रहा है।

 

इसकी वीडियो भी सामने आई है। लोगों ने सवाल उठाए कि अगर पानी में जरा सा भी करंट लीक होने पर यहां एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो सकता है।

 

यह भी पढ़ें: 8.93 करोड़ लाभार्थी, 36 राज्य और UT कवर, कैसे काम करता है पोषण ट्रैकर?

जलमग्न गाड़ियां

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक सड़क पर पानी भरा हुआ है और दोपहिया वाहन पानी में डूबे नजर आ रहे हैं। एक युवक अपनी साइकिल को कंधों पर उठाकर लेकर जा रहा है। इसके साथ ही युवक पानी में से बाइक निकाल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति अपनी बाइक के साथ सड़क पर ही पानी के साथ बहता हुआ नजर आता है। 

Related Topic:#Rains

और पढ़ें