logo

मूड

ट्रेंडिंग:

यूपी-बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

देश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो चुका है। पूर्वोत्तर के राज्यों के बाद महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है। दिल्ली एनसीआर में ताजा बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी है।

IMD Weather Update

11 राज्यों में बारिश का अलर्ट। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। दिल्ली एनसीआर में सोमवार तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा था। मगर मंगलवार से रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। बुधवार को भी दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और नोएडा के अधिकांश हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। 

 

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार से दिल्ली में बारिश थमने की उम्मीद है। उधर, सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। गुरुवार को मौसम विभाग ने 11 राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'तुम भारत में नहीं हो', स्विस पड़ोसी पर भारतीय अरबपति की बेटी का नस्लभेद का आरोप

गुजरात और महाराष्ट्र में हालात खराब

उधर, मूसलाधार बारिश से महाराष्ट्र और गुजरात में हालात बिल्कुल खराब है। मायानगरी मुंबई बिल्कुल थम चुकी है। बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर बातचीत की। उन्होंने दोनों राज्यों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

मुंबई में जनजीवन प्रभावित

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। लोकल ट्रेन प्रभावित होने की वजह से लोगों को दफ्तर पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पालघर में वसई-विरार रेल खंड और दक्षिण गुजरात में कई जगहों में पटरी पर पानी भरने से रेल सेवा प्रभावित हुई है। उधर, भोर घाट खंड पर सोमवार को भूस्खलन के बाद मुंबई-पुणे मार्ग पर भी ट्रेन सेवा बहाल नहीं हो सकी।

सूरत में पांच की मौत

दक्षिणी गुजरात मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की चपेट में है। सबसे अधिक सूरत जिला प्रभावित है। यहां अब तक पांच लोगों की जान जा चुकी है। 2100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सूरत जिले के कामरेज तालुका में मंगलवार को 10 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ 305 मिमी बारिश हुई।

राजस्थान में भी शुरू हुआ बारिश का दौर

राजस्थान में भी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। सबसे अधिक 96.0 मिलीमीटर बारिश कोटा जिले के रामगंज मंडी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के मुताबिक आज और कल दक्षिण-पूर्वी व पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में आगामी दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने और एक-दो जगह भारी बारिश होने की संभावना है।10 जुलाई के बाद भारी बारिश में कमी आएगी।

 

यह भी पढ़ें: 'सिर्फ ईगो की बात है', 8 घंटे की शिफ्ट के सपोर्ट में आए अहमद खान

किन-किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को 11 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

 

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल,  गोवा, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु ,पुडुचेरी और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है। 

 

केरल, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में 50 से 60 प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की भी चेतावनी है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, कर्नाटक और राजस्थान में बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

 

 

Related Topic:#Weather Today

और पढ़ें