आज का मौसम: गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट; UP-बिहार, दिल्ली में क्या हैं आसार?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज गुजरात और तेलंगाना में बहुत भारी बारिश हो सकती है। जानिए उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम।

देश के कई राज्यों में बारिश की आशंका। Photo Credit: PTI
देश के कई हिस्सों में आज भी बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, 13 सितंबर को मौसम का मिजाज कई राज्यों में बिगड़ने वाला है। IMD के मुताबिक, 13 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 13 व 14 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, 13 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ राज्यों में तेज बारिश का असर ज्यादा रहेगा। आइए जानें देशभर में आज कैसा रहेगा मौमस का हाल?
यह भी पढ़ें: AI बदल रहा Fashion Photoshoot का तरीका, अब कैसे तैयार हो रहे हैं नए कैंपेन?
उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 15 से 17 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुज़फ्फराबाद में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 16 से 17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में, 13 से 14 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 13 से 17 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में और 13 14 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौमस?
14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में 13 से 15 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 15 से 18 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 14 से 18 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में और 16 से 18 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 14 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में और 13 सितंबर को विदर्भ में कहीं-कहीं भारी बारिश और 13 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।
पूर्वी भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
इसके अलावा 16 से 18 सितंबर के दौरान बिहार में और 15 से 16 सितंबर के दौरान ओडिशा में काफी ज्यादा से लेकर व्यापक बारिश के साथ आंधी से तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 14 से 15 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में, 12-18 सितंबर के दौरान झारखंड में (यह अवधि 13 से आगे भी जारी), 18 सितंबर को बिहार में, 13 से 14 और 17 से 18 सितंबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। 16 से 18 सितंबर के दौरान बिहार में और 15 से 17 सितंबर के दौरान ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ें: आयुर्वेदिक हुक्के से जड़ से खत्म होगी बीमारी? रामदेव के दावे पर डॉक्टर की राय
पूर्वोत्तर भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
अरुणाचल प्रदेश में 13 से 17 सितंबर के दौरान, असम और मेघालय में 15 से 16 सितंबर के दौरान और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 14 सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 18 सितंबर को असम और मेघालय में 14 और 17 से 18 सितंबर के दौरान और नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 15 से 18 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 13 से 15 सितंबर के दौरान और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 13 से 14 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर आंधी से तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 13 से 16 सितंबर के दौरान, असम और मेघालय में 13-16 सितंबर के दौरान, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में
13 सितंबर को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
पश्चिम भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
कोंकण और गोवा में 13 से 18 सितंबर के दौरान, गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में 13 से 15 सितंबर के दौरान और सौराष्ट्र और कच्छ में 13-15 सितंबर के दौरान काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना है। गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र में 16 से 18 सितंबर के दौरान, मराठवाडा में 14-18 सितंबर के दौरान, सौराष्ट्र और कच्छ में 16 से 18 सितंबर के दौरान कुछ जगहों पर या छिटपुट बारिश होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाडा में 13 से 14 सितंबर के दौरान और गुजरात क्षेत्र और सौराष्ट्र व कच्छ में 13 से 15 सितंबर के दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा, झोंकों में 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना है।
13 सितंबर को गुजरात क्षेत्र और मराठवाडा में और 15 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। साथ ही 13 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में 14 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में, 13-14 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है। 13 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में कहीं-कहीं बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?
इसके अलावा, 13 से 18 सितंबर के दौरान रायलसीमा और तमिलनाडु, पुदुचेरी व कराईकल में, 16 से 18 सितंबर के दौरान केरल और माहे में, 13 और 15 सितंबर को तटीय कर्नाटक में, 13 से 18 सितंबर के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में औ 13-18 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश व यनम, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट बारिश की संभावना है।
14-15 सितंबर के दौरान केरल और माहे में और 13-18 सितंबर के दौरान लक्षद्वीप में काफ़ी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश की संभावना है। 15 से 16 सितंबर के दौरान तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में, 14 से 17 सितंबर के दौरान केरल और माहे में और 13 सितंबर को तेलंगाना में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।
और पढ़ें
Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies
CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | EDITORIAL POLICY | Sitemap




