logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'BJP के टिकट पर चुनाव लड़ना है', दलील सुनकर हाई कोर्ट ने सजा पर लगा दी रोक

हत्या के केस में दोषी पाए गए एक शख्स की सजा पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। इस शख्स ने दलील दी थी कि वह अगले साल यूपी में विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहता है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट, Photo Credit: ANI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। तमाम नेता टिकट के लिए जोर लगा रहे हैं। हर साल कई ऐसे नेता भी चुनाव लड़ते हैं जिन पर आपराधिक मुकदमे भी होते हैं। अब एक रोचक मामला सामने आया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हत्या के मामले में दोषी पाए गए एक शख्स की सजा पर ही रोक लगा दी है। अप्रैल 2025 में दोषी करार दिए गए नंदलाल राय उर्फ बबलू राय ने दलील दी थी कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सक्रिय कार्यकर्ता है और 2027 में विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहता है। हाई कोर्ट के जज विनय कुमार द्विवेदी और जस्टिस सिद्धार्थ की बेंच ने इस मामले में 5 अक्तूबर को अपना फैसला सुनाया।

 

इस केस में वाराणसी की एक अदालत ने अप्रैल 2025 में अपना फैसला सुनाया था। अदालत ने नंदलाल राय को दोषी पाया था औऱ उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने जनप्रतिनिधियों से जुड़े कई मामलों में सजा पर रोक लगाई है क्योंकि नेताओं की अपने क्षेत्र के प्रति विशेष जिम्मेदारी होती है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर ऐसे लोग सजा पर रोक नहीं ले पाते हैं तो वे चुनाव लड़ने से भी चूक सकते हैं। अब हाई कोर्ट ने नंदलाल राय को जमानत भी दे दी है।

हाई कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कहा है, 'सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए हमारी राय है कि जब तक याचिकाकर्ता की अपील लंबित है तब तक उनकी सजा और दोष सिद्धि पर रोक लगाई जानी चाहिए।' कोर्ट ने यह फैसला नंदलाल राय की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। 

 

यह भी पढ़ें: 'उसे अपना दामाद बनाया हुआ है', लॉरेंस बिश्नोई के बहाने BJP पर भड़के केजरीवाल

 

नंदलाल राय के वकील ने तर्क दिया था कि नंदलाल को सिर्फ शक और अनुमानों के आधार पर फंसाया गया था। साथ ही, यह भी कहा गया कि नंदलाल को परिस्थितिजन्य सबूतों के आधार पर आरोपी और दोषी बनाया गया। नंदलाल के वकील ने यह भी कहा कि जांच में उनके नाम को उजागर करने में देरी की गई, गवाहों के निशानदेही पर शक है और हत्या में इस्तेमाल की बरामदगी भी संदिग्ध है।

 

यह भी पढ़ें: केरल सरकार ने ऑपरेशन स्पा क्यों शुरू किया? रमेश चेन्निथला ने बताई पूरी बात

2027 में चुनाव लड़ने की ख्वाहिश

हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए नंदलाल राय के वकील ने यह भी तर्क दिया कि वह बीजेपी के सक्रिय सदस्य हैं। इतना ही नहीं, यह भी कहा कि नंदलाल 2027 में निर्दलीय या फिर बीजेपी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव भी लड़ना चाहते हैं। इस पर हाई कोर्ट ने कहा, 'किसी भी आम आदमी की आजीविका के अधिकार को ध्यान में रखते हुए दोष सिद्धि और सजा पर रोक लगाई जानी चाहिए। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि वह अपनी याचिका की सुनवाई के लिए उपलब्ध रहें।'

 

Related Topic:#allahabad high court

और पढ़ें