logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बिजनौर का विशाल, कश्मीर में 'मोहम्मद हमजा' कैसे बना? धर्म परिवर्तन पर बवाल

बिजनौर का हिंदू परिवार चाहता है कि विशाल को किसी भी तरह से वापस घर पहुंचाया जाए। धर्म परिवर्तन के बाद अब हंगामा बरपा है।

kashmir religious conversion viral video

विशाल उर्फ मोहम्मद हमजा। Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कृष्ण कुमार के परिवार में मातम जैसा माहौल है। उनका बेटा विशाल, जम्मू और कश्मीर जाकर मुसलमान बन गया है। उसने कलमा पढ़ा है, इस्लाम कबूल कर लिया है। घरवालों का कहना है कि विशाल, नाबालिग है, उसे बहला-फुसलाकर इस्लाम कबूल कराया गया है। 

 

विशाल का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ मौलवियों के साथ नजर आ रहा है। लोग उसे फूल-माला पहना रहे हैं, आसपास मौजूद बच्चे खुश हैं और तालियां पीट रहे हैं। विशाल कश्मीर रोजगार के लिए गया था लेकिन वहां जाकर उसने इस्लाम कबूल कर लिया। 

यह भी पढ़ें: 'हम कश्मीरी क्रॉसफायर में मरते हैं', समय रैना का तगड़ा कमबैक, Still Alive हिट है

अब हंगामा क्यों हो रहा है?

विशाल उर्फ मोहम्मद हमजा का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, घरवाले सकते में हैं। लोगों ने बिजनौर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तहरीर दी है। परिजन चाहते हैं कि जो भी धर्म परिवर्तन कराने के जिम्मेदार लोग हों, उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करें। 

धर्म परिवर्तन कैसे हुआ है?

खांजनपुर बहादुर गांव में कृष्ण कुमार का बेटा, कश्मीर कमाने गया था। वहां वह काजीवाला गांव के रहने वाले वसीम के साथ एक सैलून में काम करने लगा। वहां से कुपवाड़ा में उसे नौकरी मिली। वहां धीरे-धीरे उसे इस्लाम की बातें बताई गईं और धर्म अपनाने के लिए दबाव दिया गया।

कैसे पता चला कि मुसलमान हो गया विशाल?

एक दिन विशाल के चाचा के फोन पर अनजान नंबर से एक वीडियो आया। वीडियो में वह धर्म परिवर्तन करते नजर आ रहा था। 15 मई को उसने इस्लाम कबूल कर लिया। परिवार ने आरोप लगाया है कि पहले इंस्टाग्राम पर इसे अपलोड किया, फिर कहानी वायरल हो गई। 

यह भी पढ़ें: प्रसाद न लेने पर पिता को हुआ धर्म परिवर्तन का शक, बेटे-बहू को पहनाई जूते की माला

धर्म बदलने वाले विशाल ने क्या कहा है?

विशाल का कहना है कि अब वह मुसलमान है और घरवालों से दूर जा चुका है। विशाल, 5 मई को ही घर आया था। 6 मई को शादी के मकसद से उसके परिवार ने एक लड़की से मुलाकात भी कराई थी। विशाल ने शादी की हामी भी भरी थी। 7 मई को वह कश्मीर लौटा और अगले दिन शादी की बाद से मुकर गया। 

अब बवाल क्यों हो रहा है?

परिवार विशाल की वापसी चाहता है। ग्रामीणों में धर्म परिवर्तन की इस घटना पर बेहद आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बच्चा नाबालिग है, उसका धर्म परिवर्तन करना भी अपराध है। पुलिस ने परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। केस की छानबीन की जा रही है।

Related Topic:#Jammu Kashmir News

और पढ़ें