logo

मूड

ट्रेंडिंग:

3 साल में 2,420 तकनीकी खामियां, किस एयरलाइन में कितनी गड़बड़ियां दर्ज हुईं?

देश में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच संसद में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। 2023 से जून 2026 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में 2,420 गंभीर तकनीकी खामियां दर्ज हुईं।

How many times airlines suffer technical defects in 3 year

एयर इंडिया फ्लाइट, File Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देश में हवाई सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके साथ ही कई बार विमानों में तकनीकी खराबी की खबरें भी सामने आती रहती हैं। हाल के दिनों में एयर इंडिया की कुछ उड़ानों में आई तकनीकी दिक्कतों ने भी लोगों की चिंता बढ़ाई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर हवाई यात्रा कितनी सुरक्षित है? इसी बीच सरकार ने संसद में कुछ ऐसे आंकड़े पेश किए हैं जो एयरलाइंस में सामने आने वाली तकनीकी खामियों की तस्वीर दिखाते हैं। राज्यसभा में नागर विमानन मंत्रालय ने बताया कि साल 2023 से जून 2026 तक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कुल 2,420 गंभीर तकनीकी खामियां दर्ज की गईं। इनमें 2,197 मामले घरेलू उड़ानों से जुड़े थे, जबकि 223 मामले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के थे।

 

रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग एयरलाइनों में सामने आए बड़े तकनीकी खराबियों के ये आंकड़े हैं। वहीं, जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में DGCA ने एयरलाइनों को 382 कारण बताओ नोटिस जारी किए। मंत्रालय का कहना है कि ऐसे मामलों में DGCA अपनी प्रवर्तन नीति के तहत जुर्माना लगाने, चेतावनी देने और जरूरत पड़ने पर मंजूरी या लाइसेंस निलंबित करने जैसी कार्रवाई भी करता है।

 

यह भी पढ़ें: किसके कहने पर चली पैलेट गन, कितनी गोलियां चलीं? सबका हो गया खुलासा

 

साल दर साल बढ़ती गई तकनीकी खामियां

साल 2023 में एयरलाइंस में तकनीकी खामियों के 487 मामले सामने आए थे। अगले ही साल, यानी 2024 में यह संख्या बढ़कर 692 हो गई। मतलब, एक साल में 205 मामले ज्यादा दर्ज हुए। इसके बाद 2025 में तकनीकी खामियां और बढ़ीं और इनकी संख्या 890 तक पहुंच गई। यानी 2024 के मुकाबले 198 मामले ज्यादा, जो पिछले चार साल में सबसे अधिक रहे। वहीं, 2026 में जून तक ही 352 तकनीकी खामियां दर्ज हो चुकी हैं। यानी साल अभी आधा भी पूरा नहीं हुआ है लेकिन सैकड़ों मामले सामने आ चुके हैं।

 

यह भी पढ़ें: साढ़े 5 साल में PM मोदी की विदेश यात्रा पर 557 करोड़ खर्च- विदेश मंत्रालय

टॉप 5 सबसे ज्यादा तकनीकी खामियां वाली एयरलाइंस

साल 2023 से लेकर जून 2026 तक एयरलाइंस में आई तकनीकी खामियों की बात करें तो सबसे ज्यादा मामले एयर इंडिया में दर्ज हुए। इस दौरान एयर इंडिया में कुल 844 तकनीकी खामियां सामने आईं। इसके बाद आकासा एयर दूसरे नंबर पर रही, जहां 744 मामले दर्ज किए गए। वहीं इंडिगो में 306, स्टार एयर में 191 और एयर इंडिया एक्सप्रेस में 140 तकनीकी खामियां सामने आईं। यानी इस पूरे दौर में सबसे ज्यादा तकनीकी दिक्कतें इन्हीं पांच एयरलाइंस में दर्ज की गईं।

 

DGCA ने 382 एयरलाइंस को भेजा कारण बताओ नोटिस

जनवरी 2024 से जून 2026 के बीच सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने पर DGCA ने एयरलाइंस को 382 कारण बताओ नोटिस जारी किए। इन मामलों की जांच के बाद नियमों के मुताबिक कार्रवाई भी की गई। इस दौरान DGCA ने कुल 51 प्रवर्तन कार्रवाई की। इनमें 2023 में 10, 2024 में 22 और 2025 में 19 कार्रवाई शामिल हैं। इन कार्रवाइयों के तहत एयरलाइंस पर जुर्माना लगाया गया, कुछ मामलों में लाइसेंस या मंजूरी निलंबित की गई और कई मामलों में चेतावनी भी दी गई।


और पढ़ें