logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कितनी होती है ISRO के वैज्ञानिक की सैलरी, नौकरी पाने की योग्यता क्या है?

हाल में आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि 100 से अधिक वैज्ञानिकों ने इसरो छोड़ दिया है। लगातार इस्तीफों के बाद सरकार को कुछ एहतियाती कदम भी उठाने पड़े हैं। ऐसे में आइये जानते हैं कि इसरो के एक वैज्ञानिक का वेतन कितना होता है?

ISRO

इसरो। (Photo Credit: ISRO)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पिछले एक साल में 100 से अधिक वैज्ञानिकों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को अलविदा कह दिया है। इनमें से कुछ गगनयान तो कुछ अन्य अहम मिशनों से जुड़े थे। मामला इतना बढ़ गया कि सरकार को इसरो के वैज्ञानिकों के लिए इस्तीफा देने और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से जुड़े नियमों को सख्त बनाना पड़ा।

 

नए नियमों के तहत इसरो के केंद्रों को ग्रुप 'ए' के ​​वैज्ञानिक और तकनीकी कर्मियों के इस्तीफे को मंजूर नहीं करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में लोगों की जिज्ञासा इस ओर गई कि इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को कितना वेतन मिलता है, नौकरी की योग्यता क्या है? आइये इसे ही समझते हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'कट्टर बेईमान पार्टी', AAP के गढ़ में ऐसा क्यों बोल आए PM मोदी?

वैज्ञानिक/इंजीनियर-SC (एंट्री लेवल साइंटिस्ट)

  • बीई/बीटेक में कम से कम 65% अंक या सीजीपीए 6.84/10 होना चाहिए।
  • अगर गेट स्कोर है तो इंटरव्यू के आधार पर सीधे चयन भी हो सकता है।
  • लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से भी नौकरी हासिल की जा सकती है।
  • 28 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा है। 
  • अगर कोई छात्र एमबीए प्रथम श्रेणी और इंजीनियरिंग में न्यूनतम 65% अंकों के साथ डिग्री हासिल की है तो वह भी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू का योग्य होगा। उम्र सीमा 30 वर्ष होगी।

 

सैलरी: वेतन 56,100 रुपये से ​​1,77,500 (स्तर 10-17) रुपये के बीच होता है। बेहतर प्रदर्शन होने पर योग्यता पदोन्नति योजना के तहत वेतन को विशिष्ट वैज्ञानिक के स्तर 16 तक यानी 2,05,400 लाख रुपये से 2,24,400 रुपये तक बढ़ाया जा सकता है।

 

वैज्ञानिक/इंजीनियर- एसडी

  • पीएचडी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उनका चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाता है। 
  • पीएचडी उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 35 वर्ष है। वे आईएसआरओ वेबसाइट के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं।  
  • एमई/एम टेक/एमएस/एमएससी या समकक्ष डिग्री में कम से कम 60 फीसद अंक या सीजीपीए 6.5/10 या उससे ज्यादा होना जरूरी।
  • अगर बीई या बीटेक की डिग्री है तो न्यूनतम 65% अंक या सीजीपीए 6.84/10 या उससे अधिक हो।
  • बीएससी या उसकी समकक्ष डिग्री होने पर न्यूनतम 60% अंक या सीजीपीए 6.5/10 होना जरूरी।

 

सैलरी: वेतमान 67,700 रुपये से ​​2,08,700 रुपये (Level-11) के बीच है। संतोषजनक प्रदर्शन और योग्यता पदोन्नति योजना के तहत वेतन विशिष्ट वैज्ञानिक के स्तर तक पहुंच सकता है। जिसका वेतन मान 2,05,400 से ​​2,24,400 रुपये के बीच है।

 

यह भी पढ़ें: टीचर ने पुल से नदी में कूदा दी कार, बेटा-बेटी की ली जान; व्हाट्सएप पर लिखी वजह

 

तकनीशियन - बी

  • आयु सीमा 35 वर्ष अधिकतम।
  • कैंडिटेड के पास एसएसएलसी डिग्री और एनसीवीटी से आईटीआई/एनटीसी/एनएसी (न्यूनतम दो वर्षीय पाठ्यक्रम) होना अनिवार्य है। 
  • स्किल टेस्ट और लिखित परीक्षा से होगा सिलेक्शन। लिखित परीक्षा के अंकों की होगी अधिक अहमियत।  

 

सैलरी: वेतनमान लेवल-3 के स्तर के बीच यानी 21,700 रुपये से ​​69,100 रुपये मासिक हो सकता है। प्रदर्शन के आधार पर इसे लेवल-12 तक यानी सहायक अभियंता के पद तक बढ़ाया जा सकता है। जिसका वेतनमान 78,800 रुपये से ​​2,09,200 रुपये के बीच होता है।

 

टेक्निकल असिस्टेंट

  • बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण।
  • इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
  • अधिक उम्र 35 वर्ष।
  • लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट से होगा सिलेक्शन।

सैलरी: वेतनमान 44,900 रुपये से ​​1,42,400 रुपये के बीच। प्रदर्शन के आधार पर प्रमोशन और वेतन वृद्धि की संभावना।

वैज्ञानिक सहायक

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में बीएससी की डिग्री। 
  • 35 वर्ष अधिकतम उम्र सीमा।
  • लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट सिलेक्शन का आधार।

 

सैलरी: वेतनमान मासिक 44,900 रुपये से ​​1,42,400 रुपये के बीच। अच्छा प्रदर्शन हुआ तो लेवल 13A यानी वैज्ञानिक अधिकारी-एसजी के पद तक प्रमोशन मिल सकता है, जिसका वेतन 1,31,100 रुपये से ​​2,16,600 रुपये के बीच होता है।

Related Topic:#ISRO

और पढ़ें